Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में होगी Sanjay Dutt की एंट्री? पुष्पा 2 में निभाएंगे ये किरदार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है कि इस बॉलीवुड स्टार की फिल्म में एंट्री हो सकती है. Pushpa 2 new entry: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म क पहला पार्ट इतना हिट [...]

By Shaikh Almina · 6/3/2024

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है कि इस बॉलीवुड स्टार की फिल्म में एंट्री हो सकती है.

Pushpa 2 new entry: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म क पहला पार्ट इतना हिट हुआ था कि हर किसी को अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब एक बॉलीवुड के सुपरस्टार की इसमें एंट्री होने जा रही है. मेकर्स ने इस बॉलीवुड के सितारे को शामिल करने का प्लान कर लिया है. जी हां बॉलीवुड के संजू बाबा पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं.

सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त पुष्पा 2 में कैमियो करने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त का किरदार एक इंफ्लुएंसर का होने वाला है. जो स्टोरी लाइन में एक नई लेयर एड कर देंगे. हालांकि मेकर्स ने अभी तक संजय दत्त के किरदार को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

मनोज बाजपेयी को किया गया अप्रोच?

एक महीने पहले ईटाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक पुष्पा के डायरेक्ट सुकुमार ने एक बड़े बॉलीवुड सितारे को फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया था. इस रिपोर्ट के आने के बाद कहा जा रहा था मनोज बाजपेयी को पुष्पा 2 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि बाद में खुद मनोज बाजपेयी ने इस खबर को गलत बता दिया था.

बता दें पुष्पा द राइस 2021 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को डायरेक्टर सुकुमार ने ही लिखा था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चली थी. अब इसके दूसरे पार्ट की तैयारी चल रही है. पुष्पा 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी.

अल्लू अर्जुन का लुक हुआ वायरल

पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक सामने आ चुका है. इसमें वो साड़ी पहने हुए नजर आए थे और उन्होंने अपने चेहरे को नीले-लाल रंग से पेंट किया हुआ था. पुष्पा 2 से फहाद फासिल का लुक भी सामने आ चुका है. अब फैंस को रश्मिका मंदाना के लुक का इंतजार है. फैंस देखना चाहते हैं कि रश्मिका फिल्म में कैसी लगने वाली हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full