संजय दत्त नहीं करवाना चाहते थे कीमोथेरपी, बोले- ‘नहीं चाहता इलाज’

Sanjay Dutt Cancer: संजय दत्त को साल 2020 में लंग कैंसर का पता चला था। शमशेरा की शूटिंग के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की थी। संजय दत्त ने बताया था कि उनकी बीमारी की जानकारी उन्हें ठीक तरह से नहीं दी गई थी, क्योंकि उस वक्त उनके साथ परिवार का कोई नहीं था। [...]

By ·

Sanjay Dutt Cancer: संजय दत्त को साल 2020 में लंग कैंसर का पता चला था। शमशेरा की शूटिंग के दौरान उन्होंने इस बारे में बात की थी। संजय दत्त ने बताया था कि उनकी बीमारी की जानकारी उन्हें ठीक तरह से नहीं दी गई थी, क्योंकि उस वक्त उनके साथ परिवार का कोई नहीं था। संजय दत्त ने कैंसर को मात दी और अब अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें बीमारी की जानकारी उस वक्त मिली थी जब वह केजीएफ 2 की शूटिंग कर रहे थे। एक रीसेंट इवेंट में उन्होंने कैंसर पर बात की है।

Sanjay Dutt Cancer

संजय दत्त ने एक इवेंट में अपने कैंसर के लक्षण बताए थे। ईटाइम्स के मुताबिक, संजय दत्त ने बताया था, ”मेरी पीठ में दर्द था जिसके लिए हॉट वॉटर बॉटल और पेन किलर ले रहा था। एक दिन मुझे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मुझे अस्पताल ले जाया गया लेकिन कैंसर की खबर नहीं दी गई। उस वक्त मेरी पत्नी, मेरा परिवार और मेरी बहनें कोई मेरे पास नहीं था। मैं अकेला था तभी एक बंदा आकर बोलता है, आपको कैंसर है।”

आंखों के सामने घूम गई जिंदगी

संजय दत्त ने बताया कि पता लगने के बाद मैंने सोचा कि कीमोथेरपी लेने से बेहतर है, मैं मर जाऊं। उन्होंने बताया, ”मेरी पत्नी दुबई में थी तो प्रिया आई। मेरा पहला रिऐक्शन वही था कि जब आप ऐसा कुछ सुनते हैं तो आपकी पूरी जिंदगी आंखों के सामने घूम जाती है। मेरे परिवार में कैंसर की हिस्ट्री थी। इसलिए पहली चीज मैंने कही कि मैं कीमोथेरपी नहीं लेना चाहता। अगर मुझे मरना ही है तो मर जाऊंगा लेकिन कोई इलाज नहीं करवाऊंगा। मेरी मां पैंक्रियाटिक कैंसर से मरी थीं। मेरी वाइफ रिचा ब्रेन कैंसर से मरी थी। इसलिए पहली चीज मैंने यही कही कि मैं कीमोथेरपी नहीं करवाना चाहता।”

Sanjay Dutt Cancer
Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें