Sanjay Dutt ने खास अंदाज में पत्नी मान्यता को दी सालगिरह की बधाई, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘हैप्पी एनिवर्सरी मॉम’

Sanjay Dutt Anniversary: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को पर्दे पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड रहते हैं. वैसे तो संजू बाबा स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. मगर आज उनकी शादी की सालगिरह (Sanjay Dutt Anniversary) है. ऐसे में संजय दत्त ने खास स्टाइल में पत्नी मान्यता

By ·

Sanjay Dutt Anniversary: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को पर्दे पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड रहते हैं. वैसे तो संजू बाबा स्क्रीन पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. मगर आज उनकी शादी की सालगिरह (Sanjay Dutt Anniversary) है. ऐसे में संजय दत्त ने खास स्टाइल में पत्नी मान्यता को मैरिज एनिवर्सरी विश की है. जिसके बाद संजय दत्त का पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया है.

संजय ने पत्नी को दी सालगिरह की बधाई

संजय दत्त और मान्यता दत्त आज अपनी शादी की 16वीं सालगिरह मना रहे हैं. दोनों ने 11 फरवरी 2008 को शादी की थी. वहीं मान्यता के साथ सात फेरे लेने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. जिसे राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में भी देखा जा सकता है. वहीं शादी की सालगिरह के मौके पर संजू बाब ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. इस दौरान संजय दत्त ने पत्नी को मां बोलकर फैंस का दिल जीत लिया है.

पत्नी मान्यता के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- “शादी की सालगिरह मुबारक हो मां, मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने जो मुझे 2 सबसे अद्भुत बच्चे दिए हैं. उसके लिए थैंक्यू मां. मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करता हूं मां. मैं जब तक इस दुनिया में रहूंगा, अंत तक आपके साथ रहूंगा.”

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त और मान्यता का रिश्ता

संजय दत्त ने 2008 में मान्यता के साथ तीसरी शादी रचाई थी. वहीं दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं. संजय और मान्यता के दो बच्चे भी हैं. इसके अलावा संजय दत्त की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था. जिससे संजू बाबा ने 1897 में शादी की थी. वहीं 1998 में संजय दत्त ने रेहा पिल्लई संग दूसरी शादी रचाई. मगर उनकी दोनों शादियां ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी थीं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें