Sania Mirza- Mohammed Shami: सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी की खबरों पर आया पिता का रिएक्शन, जानें क्या कुछ कहा

सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी की शादी की खबरों पर सानिया के पिता ने बहुत बड़ा बयान दे डाला है. Sania Mirza Mohammed Shami: पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं. खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर स

By Shaikh Almina · 22/6/2024

सानिया मिर्ज़ा और मोहम्मद शमी की शादी की खबरों पर सानिया के पिता ने बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

Sania Mirza Mohammed Shami: पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा की शादी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं. खेल जगत से जुड़ी ये दोनों हस्तियां अपने-अपने पार्टनर से अलग हो चुकी हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें शमी और सानिया शादी के जोड़े में साथ खड़े दिख रहे हैं. अब सानिया मिर्ज़ा के पिता, इमरान मिर्ज़ा ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को बकवास बताया है.

इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है. उन्होंने कहा – ये सब बकवास है. सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं. दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे. मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है.

हज यात्रा पर निकली थीं सानिया मिर्ज़ा

कुछ दिन पहले सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वे हज यात्रा पर जा रही हैं. उससे करीब 5 महीने पहले ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया था. सानिया का कहना था कि उनसे जो भी बुरे कर्म हुए होंगे, अल्लाह उन्हें जरूर माफ करेगा. वो आध्यात्म के सफर पर निकल पड़ी हैं.

दूसरी ओर मोहम्मद शमी पर बात करें तो वे कई महीनों से चोटिल हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में पसीना बहाते हुए देखा गया. शमी का वैवाहिक जीवन उजड़ चुका है क्योंकि हसीन जहां के साथ उनका तलाक का मामला अब भी चल रहा है. वो अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उनका अब तक तलाक नहीं हुआ है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full