Breaking: शोएब मलिक की शादी के बाद Sania Mirza ने शेयर की पहली तस्वीर, कैप्शन पढ़कर फैंस ने की तारीफ, बताया- ब्यूटी विद ब्रेन

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. सानिया और शोएब के तलाक से लेकर सना जावेद संग शोएब की तीसरी शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. हालांकि इन सभी के बीच फैंस सानिया मिर्जा के रिएक्शन का इंतजार

By Sakshi Pandey · 26/1/2024

Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. सानिया और शोएब के तलाक से लेकर सना जावेद संग शोएब की तीसरी शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. हालांकि इन सभी के बीच फैंस सानिया मिर्जा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं. वहीं सानिया ने एक तस्वीर शेयर कर फैन को अपना हाल बता दिया है.

सानिया ने शेयर किया पोस्ट

सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें सानिया शीशे के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. वहीं ब्लैक और ग्रे ड्रेस में सानिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में सानिया ने लिखा, रिफ्लेक्ट यानी प्रतिबिंब. सानिया की तस्वीर देखने के बाद फैंस ने उनकी चुप्पी की जमकर सराहना की है. ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, प्रतिबिंब शब्द के दो अर्थ हैं – क्लास और सम्मान. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्यूटी विद ब्रेन, दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी. ऐसे में सानिया की तस्वीर में कमेंट की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने सानिया को शेरनी और गरीमामई महिला की संज्ञा दी है.

सानिया और शोएब का रिश्ता

सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह रचाया था. वहीं शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक देने के बाद सानिया से दूसरी शादी की थी. हालांकि 12 साल बाद दोनों का फिर से तलाक हो गया है. वहीं शोएब ने सना जावेद संग तीसरा निकाह कर लिया है. बता दें कि, शोएब और सानिया का एक बेटा भी है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full