Breaking: सामने आई Shoaib Malik और Sania Mirza के तलाक की वजह, पति की तीसरी शादी पर सानिया ने तोड़ी चुप्पी

Sania Mirza: मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के पति शोएब मलिक की तीसरी शादी जमकर सूर्खियां बटोर रही है. सानिया से अलग होने के बाद शोएब ने सना जावेद का हाथ थाम लिया है. जिसके बाद से शोएब और सानिया का रिश्ता एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. वहीं अब [...]

By Sakshi Pandey · 21/1/2024

Sania Mirza: मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के पति शोएब मलिक की तीसरी शादी जमकर सूर्खियां बटोर रही है. सानिया से अलग होने के बाद शोएब ने सना जावेद का हाथ थाम लिया है. जिसके बाद से शोएब और सानिया का रिश्ता एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. वहीं अब सानिया मिर्जा ने पति के निकाह पर अपना पहला रिएक्शन दिया है.

सानिया की बहन आई सामने

शोएब मलिक के निकाह पर सानिया मिर्जा की फैमिली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. वहीं सानिया मिर्जा के परिवार और उनकी टीम ने एक स्टेटमेंट रिलीज की है. जिसमें मिर्जा फैमिली का पक्ष साफ देखा जा सकता है. सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने ये स्टेटमेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बहन का साथ दिया है. इसकी के साथ अनम ने फैंस से सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी गुजारिश की है.

अनम ने रखी बहन की बात

सानिया मिर्जा और पूरे परिवार की तरफ से स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा, “हालांकि, आज यह बताना जरूरी हो गया है कि शोएब और सानिया ने कुछ महीने पहले ही तलाक ले लिया था. वह शोएब को आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हैं. उनकी जिंदगी के इस सेंसिटिव फेज में हम फैंस और चाहने वालों से रिक्वेस्ट करना चाहेंगे कि अफवाहों से बचे हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें.”

शोएब और सानिया के तलाक की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शोएब और सना की शादी में मलिक परिवार शामिल नहीं हुआ था. हालांकि शादी के बाद शोएब के छोटे भाई ने नई भाभी का धूम धाम से स्वागत किया है. वहीं शोएब की बहनों ने सानिया के खुला करने की वजह सामने रखी है. उनका कहना है कि, सानिया पति शोएब के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स से परेशान थीं. जिसके चलते उन्होंने शोएब से खुला यानी तलाक ले लिया था.

शोएब और सानिया का रिश्ता

बता दें कि, सना जावेद के साथ ये शोएब की तीसरी शादी है. इससे पहले शोएब ने आयशा सिद्दीकी से निकाह किया था. वहीं 2010 में शोएब ने सानिया मिर्जा से दूसरी शादी रचाई. शोएब और सानिया का एक बेटा भी है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full