क्यों नहीं किया था Sandeep Reddy Vanga ने Ranbir Kapoor को ‘कबीर सिंह’ में कास्ट? क्या थी वजह? अब किया खुलासा

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी डेब्यू फिल्म अर्जुन रेड्डी की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने उन्हें मैसेज किया था। हालांकि उस वक्त संदीप ने उनका मैसेज नहीं देखा था। संदीप ने यह भी बताया कि क्या रणबीर उनकी सीक्वल फिल्म कबीर सिंह में काम क

By Shaikh Almina · 4/2/2024

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी डेब्यू फिल्म अर्जुन रेड्डी की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने उन्हें मैसेज किया था। हालांकि उस वक्त संदीप ने उनका मैसेज नहीं देखा था। संदीप ने यह भी बताया कि क्या रणबीर उनकी सीक्वल फिल्म कबीर सिंह में काम करने के इच्छुक थे या नहीं।

Bollywood News Update: जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने कुछ सालों में सिनेमा पर अपनी एक अलग छाप छोड़ दी है। संदीप ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिर वह ‘कबीर सिंह’ से बॉलीवुड में आए और छा गए।

कबीर सिंह’ की सक्सेस के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने हिंदी सिनेमा को साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) से नवाजा। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) वॉयलेंट किरदार में दिखाई दिए। पहली बार रणबीर और संदीप ने एक साथ काम किया और पर्दे पर आग लगा दी। एक हालिया इंटरव्यू में संदीप ने खुलासा किया कि रणबीर ने ‘एनिमल’ से सालों पहले उन्हें मैसेज किया था।

एक हालिया इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि ‘अर्जुन रेड्डी’ के बाद रणबीर कपूर और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने उन्हें टेक्स्ट मैसेज किया था, लेकिन वह ध्यान नहीं दे पाए थे। एक लीडिंग न्यूज पोर्टल से बातचीत में संदीप ने कहा-

उन्होंने (रणबीर) ने मुझे एसएमएस (SMS) भेजा था। जब से व्हाट्सएप आया है तब से एसएमएस चेक करने की आदत खत्म हो गई है। मैंने एसएमएस चेक करना बंद कर दिया, क्योंकि हर कोई ‘व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। रणबीर ने मुझे अपना मैसेज भी दिखाया। इस तरह मैंने बहुत से लोगों के मैसेज मिस किए हैं। अनिल कपूर ने भी मैसेज किया था।

संदीप ने क्यों रणबीर को कबीर सिंह में नहीं किया कास्ट?

‘अर्जुन रेड्डी’ के दो साल बाद संदीप रेड्डी इसका सीक्वल ‘कबीर सिंह’ (2019) लेकर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संदीप ने बताया कि ‘अर्जुन रेड्डी’ के सीक्वल में उन्होंने रणबीर कपूर को क्यों कास्ट नहीं किया। जब संदीप से पूछा गया कि क्या वह रणबीर को ‘कबीर सिंह’ में कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे या नहीं। इस पर डायरेक्टर ने कहा, “नहीं, रणबीर ने साफ-साफ कह दिया था कि वह कोई रीमेक नहीं करना चाहते हैं। इसलिए मुझे पता था।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full