नागा चैतन्य के साथ तलाक से लेकर मानसिक बीमारी तक, अर्से बाद टूटी सामंथा रुथ प्रभु की चुप्पी, मुश्किल घड़ी को याद कर छलका दर्द

Samantha: साउथ सुपरस्टार सामंथा (Samantha) रुख प्रभु पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं. सामंथा ने इस दौरान एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है. जिसकी वजह उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ है. सामंथा और नागा चैतन्य ने 4 साल की शादी के बाद 2021 में तलाक ले लिया. इसी बीच सामंथ

By Sakshi Pandey · 9/11/2023

Samantha: साउथ सुपरस्टार सामंथा (Samantha) रुख प्रभु पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं. सामंथा ने इस दौरान एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है. जिसकी वजह उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ है. सामंथा और नागा चैतन्य ने 4 साल की शादी के बाद 2021 में तलाक ले लिया. इसी बीच सामंथा मायोसाइटिस नामक बीमारी का शिकार हो गईं. जिसका असर उनके करियर पर भी देखने को मिला. पिछले दिनों सामंथा की बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप हो गईं. ऐसे में काफी समय बाद सामंथा ने जिंदगी में आई सभी परेशानियों पर चुप्पी तोड़ दी है.

मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा

अपनी जिंदगी की मुश्किल घड़ियों पर बात करते हुए सामंथा ने कहा, ”जब मैं एक असफल शादी के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी और मेरा स्वास्थ्य और काम प्रभावित हो रहा था तो यह एक तिहरी मार की तरह था. उस दौरान मैंने उन अभिनेताओं के बारे में पढ़ा, जो स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे और वापसी की या ट्रोलिंग या चिंता का सामना किया. उनकी कहानियां पढ़ने से मुझे मदद मिली. इससे मुझे यह जानने की ताकत मिली कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो मैं भी ऐसा कर सकती हूं.”

परेशानियों से लड़ने की तैयारी

लाइफ की मुश्किल परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए सामंथा कहती हैं कि, “यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि इस देश में एक पसंदीदा सितारा होना एक अविश्वसनीय उपहार है. इसलिए जिम्मेदार बनें, ईमानदार और वास्तविक बनें और अपनी कहानी बताएं. यह हमेशा इस बारे में नहीं होता है कि किसी के पास कितने सुपर हिट और ब्लॉकबस्टर हैं, कितने पुरस्कार जीते गए हैं, परफेक्ट बॉडी है या सबसे खूबसूरत ड्रेस हैं. यह दर्द है, कठिनाइयां, परेशानियां हैं. मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी कमियां इतनी सार्वजनिक हो गई हैं. मैं वास्तव में उनसे काफी सशक्त हूं. मैं जानती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है, मैं उससे लड़ने जा रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जो लोग इसी तरह की स्थिति में हैं, उनके पास भी लड़ते रहने की ताकत होगी.”

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म खुशी देखा गया था. जिससे पहले सामंथा फिल्म शाकुंतलम में भी नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिलहाल सामंथा ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है और वो उनका पूरा ध्यान अपनी सेहत पर है. ऐसे में फैंस बेहद बेसब्री से सामंथा के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें –आलिया भट्ट में नहीं है सौतेली बहन पूजा भट्ट की ये क्वालिटी, पूजा ने किया खुलासा, कहा- इसलिए टूटी शादी…

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full