Exclusive: सैम बहादुर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हॉरर फिल्म बनाएंगी मेघना गुलजार, 2024 में शुरु होगी शूटिंग

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली ड्रामा थ्रिलर फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन दसवीं फेम तुषार जलोटा करेंगे. वहीं फिल्म के ऑफिशियल नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है. मगर खबरों की मानें तो फिल्म

By ·

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली ड्रामा थ्रिलर फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन दसवीं फेम तुषार जलोटा करेंगे. वहीं फिल्म के ऑफिशियल नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है. मगर खबरों की मानें तो फिल्म का अनऔपचारिक नाम स्पाइडर रखा गया है. वहीं खबरों की मानें तो सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) ने सैम बहादुर की निर्देशक मेघना गुलजार के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है. जोकि सच्ची हॉरर घटना पर आधारित होगी.

हॉरर फिल्म से कमबैक करेंगी मेघना

मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर ने बड़े पर्दे पर गदर मचा दिया है. देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है. वहीं मेघना गुलजार अब एक हॉरर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेघना ने फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट कर लिया है. सिड और मेघना पिछले काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं. वहीं अब सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए हामी भर दी है. ऐसे में अगले साल 2024 के मध्य से फिल्म की शूटिंग शुरु की जा सकती है. हालांकि फिल्म को लेकर मेघना या सिद्धार्थ में से किसी ने भी अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

असली जगह पर होगी शूटिंग

सिद्धार्थ के साथ मेघना की अपकमिंग फिल्म तलवार, राजी, छपाक और सैम बहादुर के बाद उनकी पांचवी फिल्म होगी. वहीं खबरों के अनुसार फिल्म को 2 महीने तक रियल लोकेशन पर शूट किया जाएगा. अगले साल 2024 के मध्य से फिल्म की शूटिंग शुरु होगी. हालांकि फिल्म के नाम और स्टार कास्ट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. ऐसे में फैंस फिल्म की ऑफिशियल कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें