इस खास मौके पर रिलीज होगा Salman Khan का रोमांटिक गाना, वीडियो आया सामने

Salman Khan Naiyo Lagda Song Teaser: इन दिनों जहां बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ‘बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में लगे हुए हैं, तो वहीं वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी तैयार हैं। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की ज

By ·

Salman Khan Naiyo Lagda Song Teaser: इन दिनों जहां बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में लगे हुए हैं, तो वहीं वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर भी तैयार हैं। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना जल्द रिलीज होने वाला है और यह गाना बेहद खास मौके पर रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान की फिल्म का पहला सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीज

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘नय्यो लगदा’ का लेटेस्ट सॉन्ग का टीजर रिलीज किया है। इस गाने में सलमान खान के साथ फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। इस टीजर को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि यह गाना बेहद रोमांटिक है। इसी के साथ सलमान भाई ने गाने की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कब रिलीज होगा ‘नय्यो लगदा’ सॉन्ग

वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने बताया है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट गाना ‘नय्यो लगदा’ कल यानी 12 फरवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस गाने को मशहूर सिंग कमाल खान और पलक मुच्छल ने गाया है। वहीं, इस गाने को म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें