इस मिस इंडिया के साथ चल रहा था सलमान का चक्कर, इस कारण नहीं बढ़ सकी आगे बात
सलमान खान बाॅलीवुड के मोस्ट पापुलर बैचलर मानै जाते हैं। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई हीरोइन के साथ उनके अफेयर की खबरें उडी़ है लेकिन उन्होंने अब तक किसी से भी शादी नहीं की। सलमान का 90 के दौर में हीरोइन संगीता बिजलानी के साथ भी अफेयर चला था। जिसको लेकर काफी अफवाहें उडी़ थी। लेकिन [.
सलमान खान बाॅलीवुड के मोस्ट पापुलर बैचलर मानै जाते हैं। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई हीरोइन के साथ उनके अफेयर की खबरें उडी़ है लेकिन उन्होंने अब तक किसी से भी शादी नहीं की। सलमान का 90 के दौर में हीरोइन संगीता बिजलानी के साथ भी अफेयर चला था। जिसको लेकर काफी अफवाहें उडी़ थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उनका ब्रेक अप हो गया था। आइए जानते हैं दोनों के अफेयर के किस्से के बारे में।
शादी तक पहुंच गई थी बात
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि बात शादी तक भी पहुंच गई थी। बता दें, सलमान और संगीता ने एक दूसरे को 10 सालों तक डेट किया था। दोनों ने साल 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। खबरों के अनुसार, सलमान और संगीता की शादी की कार्ड भी छप चुकी थी, लेकिन उसी दौरान संगीता ने सलमान से ब्रेकअप कर लिया।
रिपोर्ट्स की माने तो संगीता के सलमान खान से ब्रेकअप करने की वजह सोमी अली थी। दरअसल, उस दौरान सलमान सोमी के काफी नजदीक आ गए थे और जब इस बात की जानकारी संगीता को मिली तो उन्होंने सलमान से अपना रिश्ता तोड़ लिया। बता संगीता बिजलानी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं, जिनकी कई सारी फिल्में देशभर में धमाल मचा दी थी।
मिस इंडिया का जीता था खिताब
संगीता ने 1980 में ‘मिस इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद उन्हें फिल्मों से ऑफर्स आने लगे थे। उन्होंने 1988 में आई फिल्म ‘कातिल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद संगीता को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने ‘कातिल’ के बाद एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। बाद में संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी कर ली थी लेकिन साल 2010 के बाद इन दोनों का भी तलाक हो गया था। अब संगीता अकेली जिंदगी जी रही है।