सलमान खान टाइगर 3 फिल्म के दौरान लगी थी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इस समय त्यौहार का सीजन चल रहा है। जहां हर जगह खुशियां छाई हुई है। इसी बीच दिवाली पर सलमान खान की फिल्म टाइगर - 3 अपने फैंस के बीच खुशियां बिखरने को तैयार है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में सलमान खान [...]
इस समय त्यौहार का सीजन चल रहा है। जहां हर जगह खुशियां छाई हुई है। इसी बीच दिवाली पर सलमान खान की फिल्म टाइगर – 3 अपने फैंस के बीच खुशियां बिखरने को तैयार है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में सलमान खान ने एक रोचक किस्सा शेयर किया।
शूटिंग के दौरान लगी चोट
सलमान खान इन दिनों फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान खान के कंधे पर चोट लगी नजर आ रही है और उन्होंने पट्टियां लगा रखी है। सलमान को यह चोट डंबल उठाने की वजह से लगी है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ‘जब आपको लगता है कि आप पूरी दुनिया का भार अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं, तो वो कहते हैं कि दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठाके दिखाओ। टाइगर जख्मी है। टाइगर 3।’
फैंस हुए चिंतित
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सलमान के फैंस थोड़ा परेशान हो गए हैं और कमेंट करके उनका हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद इस सीरिज की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली 2023 पर रिलीज होने वाली है। ‘टाइगर 3’ का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।