थियेटर में आतिशबाजी देख गुस्सा हुए सलमान खान, फैंस को दी ये चेतावनी !!
टाइगर 3 की रिलीज होते ही कई वीडियो थियेटर के अंदर के वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आतिशबाजी होती नजर आई।इस वायरल वीडियो पर सलमान खान ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है। सलमान का ये ट्वीट देखते ही देखते मिनटों में वायरल [...]
टाइगर 3 की रिलीज होते ही कई वीडियो थियेटर के अंदर के वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में आतिशबाजी होती नजर आई।इस वायरल वीडियो पर सलमान खान ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है। सलमान का ये ट्वीट देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया।
Tiger 3: ‘टाइगर 3’ फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो थियेटर के अंदर के वायरल हो रहे हैं। वीडियो में थियेटर के अंदर लोग पटाखे फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज के वायरल होते ही सलमान खान ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में एक्टर ने लोगों से ऐसा ना करने की अपील की है।
सलमान खान ने किया ये ट्वीट
I'm hearing about fireworks inside theaters during Tiger3. This is dangerous. Let's enjoy the film without putting ourselves and others at risk. Stay safe.
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 13, 2023
सलमान खान ने ट्वीट किया- ‘मुझे सुनने में आ रहा है कि ‘टाइगर 3′ देखने के दौरान थियेटर में लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। ये बहुत खतरनाक है। आप लोग इस फिल्म को एन्जॉय करिए किसी को बिना किसी खतरे में डालकर. सुरक्षित रहिए।’
वीडियो देख क्यों भड़के सलमान खान?
This is dangerous..pic.twitter.com/tj0fqXyVE4
— Gargi (@Gargijii) November 13, 2023
सोशल मीडिया पर थियेटर के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग स्क्रीन के पास खड़े हुए हैं और हूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग स्क्रीन के पास पटाखे फोड़ते हुए भी नजर आए। इस तरह की आतिशबाजी के कई वीडियोज वायरल हो रहे है। ये सभी वीडियो टाइगर 3 मूवी के दौरान के है। इसी वायरल वीडियो को देखकर सलमान ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया।
12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म
Theatre Turns Stadium pic.twitter.com/6BVzxBnghr
— Radhe (@BadassSalmaniac) November 13, 2023
‘टाइगर 3’ फिल्म थियेटर में दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन करीबन 43 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं ये फिल्म सलमान खान की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है। दूसरे नंबर पर ‘भारत’, तीसरे पर ‘प्रेम रतन धन पायो’ और पांचवें पर ‘टाइगर जिंदा’ है। आपको बता दें, ‘टाइगर 3’ फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ लीड रोल में है। फिल्म का निर्देश मनीष शर्मा ने किया है।