Exclusive: सलमान खान रोज साढ़े तीन घंटे बहाते हैं पसीना, ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा बनने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत

Salman Khan: 2023 में दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. फिल्म ने शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. वहीं नए साल में Salman Khan अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का [...]

By Sakshi Pandey · 4/1/2024

Salman Khan: 2023 में दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. फिल्म ने शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे. वहीं नए साल में Salman Khan अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का मुहूर्त निकल चुका है. वहीं फिल्म में ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा का रोल निभाने के लिए सलमान जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

फिल्म का मुहूर्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म द बुल का शुभ मुहूर्त निकल चुका है. 29 जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरु की जा सकती है. फिल्म को मुंबई में ही शूट किया जाएगा. ऐसे में ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा के लुक में खुद को ढालने के लिए सलमान के पास कुछ ही दिन बचे हैं. वहीं भाईजान हर रोज घंटो पसीना बहाकर खुद को बदलने की जद्दोजहद में लगे हैं.

पैरामिलिट्री टेनिंग ले रहे हैं सलमान

खबरों की मानें तो, सलमान खान हर रोज साढ़े तीन घंटे पैरामिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे हैं. वहीं सलमान ने अपनी डाइट में भी काफी बदलाव किया है. ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा के किरादर में खुद को ढालने के लिए सलमान हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान योगा और सर्किट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. वहीं वजन कम करने के लिए भी वो हर रोज घंटो जिम में पसीना बहाते हैं.

ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा

सलमान खान स्टारर फिल्म द बुल असली कहानी पर आधारित है. भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर तैनात फारुख बुलसारा पैरामिलिट्री ऑफिसर थे. जिन्होंने 1998 के दौरान मालदीव में होने वाले ऑपरेशन कैक्टस को लीड किया था. इस फिल्म में सलमान भी ब्रिगेडियर बुलसारा का किरदार निभाएंगे.

द बुल फिल्म

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द बुल को लेकर फैंस में काफी बज बन गया है. फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धान कर रहे हैं. इससे पहले विष्णुवर्धान ने फिल्म शेरशाह का निर्देशन किया था. खबरों की मानें तो फिल्म मे साउथ सुपरस्टार सामंथा रुख प्रभु सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. सामंथा लम्बे ब्रेक के बाद इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं फिल्म अगले साल ईद पर 2025 में फिल्म रिलीज होगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full