Hema Malini की Birthday Party में कई सितारों ने बिखेरा जलवा, ड्रीम गर्ल ने नहीं किया बेटे सनी देओल को इनवाइट?
Hema Malini: बॉलीवुड दीवा हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. ऐसे में ड्रीम गर्ल की बर्थडे पार्टी में बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की है. जहां एक तरफ सितारों से भरी शाम ने हेमा की पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है. तो वहीं सनी देओल
Hema Malini: बॉलीवुड दीवा हेमा मालिनी (Hema Malini) ने सोमवार को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. ऐसे में ड्रीम गर्ल की बर्थडे पार्टी में बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की है. जहां एक तरफ सितारों से भरी शाम ने हेमा की पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है. तो वहीं सनी देओल की गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया है.
दरअसल हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में रेखा, पद्मिनी कोल्हापुरी, रवीना टंडन और रानी मुखर्जी जैसी कई एक्ट्रेसेस नजर आई. वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी ब्लैक सूट में जबरदस्त एंट्री की. इसके अलावा जैकी श्रॉफ भी अपनी सिग्नेचर स्टाइल में पार्टी में शिरकत करते दिखाई दिए. वहीं जन्मदिन के मौके पर जैकी श्रॉफ ने हेमा को प्यारा सा पौधा भी गिफ्ट किया है.
हालांकि हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में गदर 2 स्टार सनी देओल कहीं नजर नहीं आए. यही नहीं धर्मेंद्र को छोड़ कर देओल परिवार के किसी भी सदस्य ने पार्टी में हिस्सा नहीं लिया. बेशक हेमा मालिनी ने गदर 2 की रिलीजिंग के बाद साफ किया था कि उनके और देओल फैमिली के बीच में सबकुछ ठीक है. मगर हेमा की बर्थडे पार्टी ने एक बार फिर देओल परिवार की तकरारों को हवा दे दी है.
खबरों की मानें तो हेमा मालिनी ने अपने दोनों सौतेले बेटों सनी देओल और बॉबी देओल सहित पूरी देओल फैमिसी को न्योता भेजा था. मगर काम में व्यस्त होने के कारण सनी देओल पार्टी में नहीं पहुंच सके. हालांकि सनी ने अपनी सौतेली मां हेमा के 75वें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता तोहफे में भिजवाया है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है. इसकी पुष्टी तो खुद हेमा मालिनी ही कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें – शादी के बाद हनीमून की अटकलों के बीच मालदीव पहुंची Parineeti Chopra, लिखा – ‘ये मेरा हनीमून नहीं है’, देखें Photos