OMG! अपनी ही फिल्म ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो नहीं देख पाएंगे भाईजान? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह.. सिर्फ यहां
Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3' को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी।
Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। एक बार फिर दर्शक दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में सलमान ने एक कार्यक्रम में अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातचीत की।
सलमान खान के साथ इस दौरान कैटरीना कैफ भी मौजूद रहीं। कटरीना कैफ ने फैंस से बातचीत करते हुए कहा कि वह सिर्फ फैंस का मनोरंजन करना चाहती हैं।
क्यों कर देंगे भाईजान शो मिस?
इसके बाद जैसे ही फिल्म के कलाकारों को ‘टाइगर 3’ का पहला शो सुबह 6 बजे होने की जानकारी दी, इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा कि वह मिस कर देंगे। सलमान खान ने कहा, ‘6 बजे तो ठीक है, लेकिन सात बजे के बाद ना फ्लाइट पकड़ी जाती है ना फिल्में।’
वहीं, इस दौरान कुछ बच्चे मंच पर पहुंच गए और फिल्म के पहले गाने ले के प्रभु का नाम पर डांस करने लगे। इस दौरान सलमान खान ने एक एनजीओ स्कूल के कुछ छात्रों से भी बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। सलमान ने तस्वीरें खिंचवाते समय टाइगर स्कार्फ भी पहना हुआ था।
कैटरीना ने बताई दिलचस्प बात
वहीं, कटरीना ने मदुरै में अपनी मां के स्कूल के बारे में भी बताया। कटरीना ने बताया कि मदुरै में एक स्कूल है जिसमें अब लगभग 300 बच्चे हैं। वह पिछले पांच छह वर्षों से वंचित परिवारों के छात्रों को पढ़ा रही हैं। इसके बाद सलमान ने अभिनेत्री की बात पर बीच में बोलते हुए बताया कि दस साल से वह छात्रों को पढ़ा रही हैं।
फिल्म टाइगर 3 के बारे में
टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म की पहले हफ्ते से ही बुकिंग हो रही है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर ‘टाइगर 3’ में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।