10 साल बाद Salman Khan के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करेगी ये जोड़ी, बॉक्स ऑफिस पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका करने की है तैयारी
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पिछले साल सलमान की मल्टीस्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप साबित हुई. तो वहीं टाइगर 3 ने एवरेज कलेक्शन करके सलमान की डूबती नैया पार लगा दी. अब मालदीव विवाद के कारण सलमान की फिल्म
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पिछले साल सलमान की मल्टीस्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप साबित हुई. तो वहीं टाइगर 3 ने एवरेज कलेक्शन करके सलमान की डूबती नैया पार लगा दी. अब मालदीव विवाद के कारण सलमान की फिल्म द बुल पर ब्रेक लग चुका है और सूरज बड़जात्या से सलमान ने खुद किनारा कर लिया है. ऐसे में भाईजान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है. मगर सलमान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है.
खबरों की मानें तो सलमान खान जल्दी ही मशहूर निर्माता साजिद नाडियावाला से हाथ मिलाने की तैयारी में हैं. दोनों की जोड़ी को आज से 10 साल पहले फिल्म किक में देखा गया था. फिल्म बड़े पर्दे पर शानदार कलेक्शन किया था. ऐसे में अब सलमान और साजिद की जड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान ए.आर.मुरुगदास को सौंपी है. वहीं साजिद और मुरुगदास दोनों की पहली पसंद सलमान ही हैं. बता दें कि, सलमान खान स्टारर ये फिल्म एक्शन थ्रिलर मूवी होगी. जिसकी शूटिंग भारत के अलावा पुर्तगाल जैसे कई यूरोपीय देशों में की जाएगी.
जाहिर है सलमान और साजिद एक दशक बाद साथ में बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं. तो फिल्म का बजट छोटा कैसे हो सकता है. खबरों की मानें तो ये एक बिग बजट फिल्म होगी. जिसका बजट 400 करोड़ निर्धारित किया गया है. वहीं फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि, 18 साल पहले मुरुगदास ने ही 2006 में सलमान को फिल्म गजनी का ऑफर दिया था. मगर तब सलमान ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद इस फिल्म में आमिर खान को साइन किया गया. मगर अब 18 साल बाद मुरुगदास और सलमान साथ में काम करने वाले हैं. वहीं फैंस भी सलमान, साजिद और मुरुगदास की तिगड़ी को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.