Salman Khan ने एआर मुरुगदास की फिल्म पर शुरू किया! काम क्या भाईजान ने सचमुच कबीर खान की फिल्म से खींचा हाथ?
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लग गई है. टाइगर 3 के बाद फैंस भाईजान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने को बेताब हैं. पिछले साल सलमान के जन्मदिन पर करण जौहर ने दबंग खान के साथ द बुल बनाने का एलान किया था. मगर मालदीव विवाद के चलते [...]
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास फिल्मों की लाइन लग गई है. टाइगर 3 के बाद फैंस भाईजान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने को बेताब हैं. पिछले साल सलमान के जन्मदिन पर करण जौहर ने दबंग खान के साथ द बुल बनाने का एलान किया था. मगर मालदीव विवाद के चलते फिल्म की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है. वहीं अब खबरें हैं कि, Salman Khan जल्दी ही एआर मुरुगदास के साथ नई एक्शन फिल्म भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान खान ने 10 साल बाद साजिद नाडियावाला से हाथ मिलाया है. सलमान और साजिद की इस नई फिल्म का नाम तो सामने नहीं आया है. मगर फिल्म का निर्देशन गजनी डायरेक्टर एआर मुरुगदास करने वाले हैं. दरअसल साजिद ने सलमान के सामने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट रखी थी. पहली कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बब्बर शेर थी. तो वहीं दूसरी फिल्म एआर मुरुगदास की थी. ऐसे में सलमान ने पहले एआर मुरुगदास की फिल्म करने का फैसला किया है.
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि, सलमान ने कबीर खान की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है. सूत्रों की मानें तो, सलमान कबीर की फिल्म पर काम करने का मन बना रहे हैं. द बुल की शूटिंग शुरू होने के बाद सलमान कबीर खान की फिल्म भी साइन कर सकते हैं.
एआर मुरुगदास की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो, यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी होगी. जिसे भारत के अलावा यूरोप में भी शूट किया जाएगा. खबरों की मानें तो, फिल्म की शूटिंग के लिए साजिद ने पहले से लोकेशन तय कर ली है. वहीं मेकर्स फिल्म से जुड़ी औपचारिक घोषणा करने की तैयारी में हैं.