Tiger 3: ट्रेलर रिलीजिंग से पहले सलमान खान ने दिखाई ‘टाइगर’ की पहली झलक, लिखा – ‘ टाइगर आ रहा है, रेडी हो जाओ’

Tiger 3: सलमान खान की मच अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं सलमान ने मंगलवार को फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया था. जिसके बाद अब सलमान ने फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज करते हुए टाइगर की [...]

By Sakshi Pandey · 11/10/2023

Tiger 3: सलमान खान की मच अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं सलमान ने मंगलवार को फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया था. जिसके बाद अब सलमान ने फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज करते हुए टाइगर की झलक भी दिखा दी है. वहीं टाइगर के लुक में सलमान को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

‘टाइगर 3’ का नया पोस्टर

हाल ही में कैटरीना कैफ का पोस्ट रिलीज करने के बाद दूसरे पोस्ट में सलमान का लुक भी दर्शकों के सामने आ गया है. इस पोस्टर में सलमान के हाथ में बंदूक है और साथ ही उन्होंने गले में अपना सिग्नेचर स्कार्फ भी लपेट रखा है. वहीं स्वैग से बैठे भाई जान को देखकर फैंस भी उनपर फिदा हो गए हैं.

सलमान ने शेयर किया दूसरा पोस्टर

सलमान खान ने खुद फिल्म का दूसरा पोस्टर फैंस के साथ साझा किया है. ‘टाइगर 3’ में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा – टाइगर आ रहा है. रेडी हो जाओ! इसके साथ ही सलमान ने ट्रेलर रिलीजिंग की डेट भी मेंशन की है.

बता दें कि, मंगलवार को दबंग खान ने फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया था. जिसमें अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक्शन मोड में नजर आ रही थीं. जिसके साथ ही सलमान ने फिल्म की ट्रेलर रिलीजिंग डेट्स भी साझा की थी. जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर यानी आने वाले सोमवार को रिलीज किया जाएगा.

ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. वहीं फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो मौजूद रहेगा. जिसके चलते फिल्म में फैंस को टाइगर और पठान की जबरदस्त जोड़ी भी देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें – OMG! बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने चोरी-छुपे रचाई शादी! दोनों कपल्स की है एक बेटी? देखें वायरल फैमिली फोटो

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full