Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बुरी तरह फटे सलमान खान, डांट से सहमी आयशा, मुनव्वर को कहा- शक्ल न दिखाना

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बना रहा है। इस बार वीकेंड का वार में व्यूअर्स को सलमान खान का भयंकर गुस्सा देखने को मिलेगा। उनका ये गुस्सा आयशा खान पर निकलेगा। आयशा ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। उन्होंने खुद [

By Shaikh Almina · 30/12/2023

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बना रहा है। इस बार वीकेंड का वार में व्यूअर्स को सलमान खान का भयंकर गुस्सा देखने को मिलेगा। उनका ये गुस्सा आयशा खान पर निकलेगा। आयशा ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। उन्होंने खुद को मुनव्वर की एक्स बताया था।

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 17′ के हर वीकेंड का वार में कोई न कोई सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार होता है। कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़े और पूरे हफ्ते किए गए बर्ताव का जवाब उन्हें वीकेंड का वार में देना होता है। इस बार मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और आयशा खान (Ayesha Khan)सलमान के निशाने पर हैं। इस वीकेंड का वार में ऑडियंस को होस्ट सलमान का इन दो कंटेस्टेंट्स के लिए खूंखार रूप देखने को मिल सकता है।

वीकेंड का वार में फूटा सलमान का गुस्सा

अपकमिंग एपिसोड में काफी ड्रामा होते देखने को मिलेगा। जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान काफी गुस्से में देखे जा सकते हैं। वह आयशा खान से शो में आने का मकसद पूछते हैं। इस पर वह ऐसा जवाब देती हैं, जिसे सुन सलमान खान का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह मुनव्वर और ऐसा क्लास लगाते हैं कि देखने वाले देखते रह जाते हैं।

बुरी तरह आयशा को लताड़ा

प्रोमो में दिखाया जाता है कि सलमान, आयशा से पूछते हैं, ”मकसद क्या है इस शो में आने का?” जवाब में आयशा बोलती हैं कि उन्हें मुनव्वर से माफी चाहिए। यह सुनते ही सलमान गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं, ”माफी आपको नेशनल टेलीनिजन पर चाहिए थी? झगड़े हर किसी के बीच में होते हैं यार। लेकिन नेशनल टेलीविजन पर आकर एक शो में नहीं होते मुनव्वर। स्टैंड-अप कॉमेडियन में पता नहीं क्या-क्या बोल जाते हो आप यार। यहां पर बोला नहीं जा रहा आपसे।”

सलमान यहीं नहीं रुकते। वह मुनव्वर और आयशा के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं। सलमान कहते हैं, ”जिस तरह आपका रिश्ता दिख रहा है, वो नाराजगी वाला रिश्ता दिख ही नहीं रहा। ये क्या गेम चल रहा है यार?”

बुरी तरह टूटीं आयशा

सलमान खान की डांट से आयशा खान बुरी तरह टूट जाती हैं। वह अंकिता के सामने बिलखते हुए अपनी सफाई कहती हैं कि मैंने इसके लिए नहीं किया। इसके बाद आयशा, मुनव्वर पर अपना सारा गुस्सा निकालती हैं। वह रोते हुए मुनव्वर के पास जाती हैं और कहती हैं, ”शक्ल मत दिखाना मुनव्वर अपनी। आज के बाद जिंदगी में अपनी शक्ल मत दिखाना।”

घर से बाहर हुईं आयशा खान?

बताया जा रहा है कि वीकेंड का वार में आयशा बेहोश हो गईं। मेडिकल एमरजेंसी के कारण उन्होंने शो को बीच में छोड़ा। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि आयशा ठीक होते ही वापस भी आ जाएंगी। वह सिर्फ मेडिकल टर्म्स पर बाहर हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full