OMG! सलमान खान अपने पास नहीं रखते फूटी कौड़ी, पैसों के लिए पिता सलीम खान के आगे फैलाते हैं हाथ, फैंस से कहा – आप ना करें ये गलती…
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसके अलावा शाहरुख खान के कैमियो ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. हालांकि 54वें भारतीय अंत
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसके अलावा शाहरुख खान के कैमियो ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है. हालांकि 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे सलमान ने अपनी लाइफ से जुड़े कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बोर्ड में आए 68% मार्क्स
फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि बोर्ड एग्जाम में उनके महज 68 % नम्बर ही आए थे. जिसमें वो बहुत खुश थे. मगर आज के जमाने में बच्चों पर पढ़ने का काफी प्रेशर है.. सलमान ने कहा, “आजकल बच्चों पर पढ़ने का बहुत दबाव है. वहीं पेरेंट्स और टीचर्स इसे बढ़ावा देते हैं. इतनी मोटी-मोटी किताबें हैं. हमारे समय पर भी अगर हमें बोला जाए वो पढ़ने को तो हम नहीं पढ़ पाएंगे. मैं 68% नम्बरों से पास हुआ था. मैंने इतना सेलिब्रेट किया कि जैसे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो. मगर स्कूलों की कट ऑफ ही 95% से ज्यादा है. जिसके सामने मेरे नम्बर काफी कम लगते हैं. पढ़ाई के प्रेशर की वजह से ही कई बच्चे खुदखुशी कर लेते हैं. जो सही नहीं है.”
कैटरीने के साथ सलमान की केमिस्ट्री
टाइगर 3 में अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात करते हुए सलमान कहते हैं कि, “कैटरीना ने जहां से शुरुआत की थी. वहां से अब वो काफी आगे आ चुकी हैं. वो बहुत मेहनती हैं और वो सफलता का हर एक पहलु डिजर्व करती हैं.”
सलीम खान ने मांगते हैं पैसे
इसी इंटरव्यू के दौरान सलमान की जिंदगी के सबसे बड़े राज से भी पर्दा उठ गया है. जिसे सुनकर फैंस काफी हैरान हैं. दरअसल स्टार्डम हासिल करने के बावजूद सलमान खान को पैसे के लिए पिता सलीम खान के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं. यही नहीं वो पैसे कहां खर्च करेंगे इसका हिसाब भी सलीम खान बेटे से जरुर लेते हैं. इस बारे में बात करते हुए सलमान कहते हैं कि, “अब ये मेरी आदत बन चुकी है कि मैं जो भी पैसे कमाता हूं अपने पापा को दे देता हूं. जब मुझे पैसों की जरुरत होती है. तो उनसे मांगता हूं कि डैडी पैसे हैं क्या? और उनका पहला सवाल होता है कि, तुमको पैसे की क्या जरुरत है?” सलमान ने यंगस्टर्स को सलाह भी दी कि उनकी तो आदत पड़ गई है मगर बेहतर होगा कि आप अपने पैसे अपने पास ही रखें.
ये भी पढ़ें – Dunki को लेकर शाहरुख खान ने किया ये मजेदार खुलासा, बताया कैसे साइन की राजकुमार हिरानी की डंकी