Tiger 3: टाइगर 3 के नए पोस्टर में एकसाथ दिखी हीरो और विलेन की झलक, टाइगर और जोया के बीच नजर आया आतिश

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) रिलीजिंग से पहले ही जमकर सूर्खियां बटोर रही है. वहीं फिल्म में टाइगर का किरदार निभाने वाले सलमान खान भी फैंस को बैक टू बैक सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में सलमान ने फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए [...]

By Sakshi Pandey · 18/10/2023

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) रिलीजिंग से पहले ही जमकर सूर्खियां बटोर रही है. वहीं फिल्म में टाइगर का किरदार निभाने वाले सलमान खान भी फैंस को बैक टू बैक सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में सलमान ने फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए हैं. वहीं सोमवार को फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फैंस भी भाईजान पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. ऐसे में सलमान ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है.

पोस्टर में दिखी हीरो और विलेन की जोड़ी

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सलमान जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ हाथों में बंदूक लिए एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. तो वहीं दोनों के बीच में इमरान हाशमी भी बैठे हुए हैं. बता दें कि, इमरान फिल्म में विलेन का रोल अदा कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि, ‘इतना सारा प्यार दिया आपने, तो नया पोस्टर रिलीज करना बनता है.’

फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली पर रिलीज की जाएगी. फिल्म 12 नवंबर की सुबह सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर देखने के बाद फैंस का उत्साह सातंवे आसमान पर है. वहीं टाइगर 3 की सफलता भाईजान के फ्लॉप करियर को भी बचा सकती है. बता दें कि, इससे पहले सलमान की बिग बजट फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि टाइगर 3 को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर फ्रेंचाइजी की ये अपकमिंग फिल्म बॉक्स ऑफिस के कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में कामयाब होती है.

ये भी पढ़ें – Dulhaniya फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के साथ कमबैक करेंगे करण जौहर, दिया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full