Tiger 3: सलमान खान ने रिलीज किया ‘टाइगर 3’ का नया पोस्टर, हाथों में चेन लिए शिकार करने को तैयार है टाइगर
Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी चर्चा में हैं. ऐसे में जहां दबंग खान के फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेहद बेसब्री ने इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं ट्रेलर रिलीजिंग से पहले सलमान खान ने नया पोस्टर रिलीज करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा [...]
Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग मूवी ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी चर्चा में हैं. ऐसे में जहां दबंग खान के फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेहद बेसब्री ने इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं ट्रेलर रिलीजिंग से पहले सलमान खान ने नया पोस्टर रिलीज करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
वायलेंट मोड में दिखा टाइगर
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘टाइगर 3’ का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सलमान काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं. वहीं सलमान ने अपने हाथों में लोहे की मोटी सी चेन पकड़ रखी है. जिसके कैप्शन में सलमान ने लिखा कि, ‘टाइगर 3 का ट्रेलर आ रहा है. 16 अक्टूबर 12 बजे दोपहर. कैलेंडर में निशान बना लो. ट्रेलर रिलीजिंग में सिर्फ 3 दिन बचे हैं. टाइगर 3 इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को हिन्दी, तमिल और तेलगू भाषा में रिलीज किया जाएगा.’
फैंस ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
टाइगर 3 का नया पोस्टर देखने के बाद फैंस ने भी मजेदार रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, ‘टाइगर शिकार के लिए तैयार है.’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो पुराने सभी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए काफी भूखा है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ना पठान, ना जवान और ना ही गदर 2… सिर्फ टाइगर 3.’ जाहिर है सलमान के कमबैक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है.
‘टाइगर 3’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स
बता दें कि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी. इससे पहले सलमान ने फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए थे. जिसे फैंस का काफी प्यार मिला था. वहीं शनिवार को भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में ‘टाइगर 3’ के स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ शिरकत करने वाले हैं. इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है और फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टबूर यानी सोमवार को लॉन्च किया जाएगा. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में सलमान के अपोसिट कैटरीना कैफ लीड रोल अदा करेंगी. वहीं इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का किरदार निभाने नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – Salaar vs Dunki: प्रभास की सालार से डरे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, फिल्म डंकी की रिलीजिंग डेट होगी पोस्टपोन!