OMG! सलमान खान को आई स्कूल के दिनों की याद, पढ़ने में जीरो थे भाई जान, कहा – बेंत से होती थी पिटाई

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं. वहीं दबंग खान इन दिनों भांजी अलीजेह की फिल्म फर्रे का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. स्कूल परीक्षा में चीटिंग पर आधारित फिल्म फर्रे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. वहीं ट्रेलर लॉन्चिंग

By Sakshi Pandey · 2/11/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं. वहीं दबंग खान इन दिनों भांजी अलीजेह की फिल्म फर्रे का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. स्कूल परीक्षा में चीटिंग पर आधारित फिल्म फर्रे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. वहीं ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में भाई जान ने भी शिरकत की है. इस दौरान सलमान ने फैंस के साथ अपने स्कूल टाइम की कुछ यादें साझा की हैं.

सलमान की स्कूल में हुई पिटाई

फर्रे की ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सभी कलाकार अपने स्कूल में चीटिंग पर बात कर रहे थे. ऐसे में प्रसन्ना बिष्ट ने कहा कि, वो चीटिंग में सभी की मदद करती थीं. तो वहीं जेन शॉ ने बताया कि वो चीटिंग के चक्कर में फेल हो गए थे. सभी की बातें सुनने के बाद सलमान मजाकिया अंदाज में बोल पड़े कि, हमारे समय में तो खूब पिटाई होती थी और ये लोग बड़ी खुशी से अपने-अपने कारनामों का बखान कर रहे हैं.

सलमान पर बरसता था बेंत

इस दौरान सलमान खान ने स्कूल के दिनों में हुई पिटाई का जिक्र किया. जिसे सुनते ही सभी के कान खड़े हो गए. सलमान ने बताया कि, पढ़ाई लिखाई में मैं भी अच्छा नहीं था. जिसकी वजह से घर पर डांट पड़ती थी और स्कूल में तो जमकर पिटाई होती थी. पीठ से लेकर जंघा तक बेंत के ही निशान होते थे. लेकिन अगर आज मैं यहां खड़ा हूं तो उसी की वजह से. घर की डांट और स्कूल की मार हमें जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है. इसलिए घर और स्कूल की डांट फटकार और मार को दिल पर नहीं लेना चाहिए.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी. वहीं फिल्म में सलमान के अपोसिट कैटरीना कैफ लीड रोल अदा करेंगी. इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन और शाहरुख खान पठान के रुप में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें –शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट, डंकी के मेकर्स ने रिलीज किया टीजर, पढ़ें डिटेल्स

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full