Breaking: फैंस को बचाने एक्शन मोड में आए सलमान खान, कास्टिंग के फर्जीवाड़े पर दिया बड़ा बयान
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियों में रहते हैं. वहीं अब सलमान कास्टिंग के नाम पर फैंस को ठगने वालों के खिलाफ एक्शन में आ गए हैं. Salman Khan के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने कास्टिंग काउच पर चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ वॉर्निंग जा
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियों में रहते हैं. वहीं अब सलमान कास्टिंग के नाम पर फैंस को ठगने वालों के खिलाफ एक्शन में आ गए हैं. Salman Khan के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने कास्टिंग काउच पर चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ वॉर्निंग जारी की है.
SKF के नाम पर फर्जीवाड़ा
सलमान खान ने 2011 में अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस की नींव रखी थी. जिसे सभी सलमान खान फिल्म यानी SKF के नाम से जानते हैं. हालांकि पिछले कई सालों से SKF में कास्टिंग के नाम पर कुछ लोग दबंग खान के फैंस को निशाना बनाते हैं. वहीं फैंस को SKF की फिल्म में कास्ट करने के लिए पैसों की डिमांड करते हैं. ऐसे में अब सलमान ने ठगों को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है.
SKF ने दी ठगों को वॉर्निंग
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस SKF ने एक औपचारिक बयान जारी करके फर्जीवाड़े की जानकारी दी है. साथ ही SKF ने फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई लेने की भी बात कही है. SKF ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ये स्पष्ट करना है कि न तो सलमान खान और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रही हैं. हमने अपनी आगामी फिल्मों के लिए किसी भी कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा है. कास्टिंग को लेकर आप किसी भी ईमेल या मैसेज पर भरोसा ना करें. अगर किसी भी पार्टी को अनधिकृत तरीके से सलमान खान और SKF के नाम का गलत इस्तेमाल करते देखा गया तो कानून कार्यवाई की जाएगी.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्दी ही करण जौहर की फिल्म द बुल में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल स्टारर फिल्म सफर 2 में भी सलमान का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा.