Tiger 3: फैंस को मजेदार पार्टी देंगे टाइगर और जोया, सलमान खान ने किया एलान, कहा – ‘मेरे करियर का…’
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं भाई जान हर रोज फैंस को एक नया सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म के नए गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज किया गया था. जिसके बाद [...]
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं भाई जान हर रोज फैंस को एक नया सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म के नए गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का टीजर रिलीज किया गया था. जिसके बाद से फैंस इस गाने का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गाना रिलीज करने से पहले सलमान ने फैंस को मजेदार पार्टी देने का वादा कर दिया है.
टाइगर और जोया की पार्टी
टाइगर 3 का पहला पार्टी सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगा. ऐसे में गाने की रिलीजिंग से महज एक दिन पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मजेदार पार्टी करने का एलान किया है. सलमान ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा – ‘टाइगर +जोया=मजेदार पार्टी’…जिसके साथ सलमान ने डांस वाले इमोजी भी लगाए हैं. सलमान की ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी पार्टी सॉन्ग का इंतजार कर रहे हैं.
सलमान के करियर का बेस्ट गाना
टाइगर 3 के इस अपकमिंग सॉन्ग को सलमान अपने करियर का बेस्ट गाना मानते हैं. इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि – “यह एक डांस ट्रैक है जो मुझे व्यक्तिगत रूप से पसंद है. यह शायद मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ डांस ट्रैक में से एक है! कैटरीना और मैं काफी भाग्यशाली हैं कि हमें दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करने का मौका मिला है. मुझे उम्मीद है कि लेके प्रभु का नाम भी ऐसा करेगा और ये वैश्विक हिट बन जाएगा!”
बता दें कि, ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने में कैटरीना और सलमान ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं इस गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. ये सलमान और अरिजीत का पहला कोलेबरेशन है. वहीं फिल्म टाइगर 3 की बात करें तो ये फिल्म इसी दिवाली पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमाी विलेन का रोल अदा करेंगे. इसके अलावा शाहरुख खान का भी पठान के रुप में छोटा सा कैमियो देखने को मिलेगा.
ये भी पढें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देखी कंगना रनौत की फिल्म तेजस, वायुसेना के ऑडिटोरियम में रखी गई स्क्रीनिंग