Breaking: करण जौहर की फिल्म ‘द बुल’ के लिए लुक बदलेंगे सलमान खान, नए लुक के लिए कर रहे हैं ये काम, पढ़े अपडेट
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. ऐसे में नए साल के आगाज के साथ ही Salman Khan ने अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द [...]
Salman Khan: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 से पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. ऐसे में नए साल के आगाज के साथ ही Salman Khan ने अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द बुल के लिए सलमान कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वजन कम करने से लेकर फिटनेस ट्रेनिंग लेने तक सलमान खुद को कैरेक्टर में ढालने के लिए कई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.
वजन कम करेंगे सलमान
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म ‘द बुल’ के लिए सलमान वजन कम करने वालें हैं. जिसके लिए उन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने भी शुरु कर दिए हैं. ऐसे में वेट लॉस करने के लिए सलमान तैराकी और अलग-अलग किस्म के योग ट्राई कर रहे हैं. वहीं खुद को फिट रखने के लिए सलमान सर्किट ट्रेनिंग और पैरामिलिट्री ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.
विष्णु वर्धन होंगे डायरेक्टर
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ को बनाने का जिम्मा धर्मा प्रोडक्शन ने संभाला है. इससे पहले फिल्म में शाहिद कपूर को कास्ट करने की बात हो रही थी. मगर आखिर में करण जौहर ने सलमान के नाम पर मुहर लगा कर फैंस को नए साल का सबसे बड़ा तोहफा दिया है. इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे. वहीं जनवरी के आखिरी सप्ताह में फिल्म की शूटिंग शुरु की जा सकती है.
असल जिंदगी पर आधारित है फिल्म
‘द बुल’ की कहानी पर बात करें तो ये फिल्म असली जिंदगी पर आधारित होगी. इस फिल्म में सलमान खान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा की भूमिका अदा करेंगे. 1998 में भारत सरकार ने मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस चलाया था. जिसमें सेना के जवान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा ने अहम रोल अदा किया था. ऐसे में अब सलमान फारुख की कहानी को पर्दे पर निभाने जा रहे हैं. जिसके फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.