Salman Khan Movie: फेमस सीरीज ‘फ्रेंड्स’ की कॉपी है सलमान की फिल्म का ये सीन, सोशल मीडिया पर वारयल हुआ वीडियो

Salman Khan Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan Movie) पर्दे पर कई सुपहिट फिल्में दे चुके हैं. वहीं फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ को सलमान की बेस्ट मूवीज में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान स्टारर फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का एक सीन फेमस टेलीविजन सीरीज ‘

By Sakshi Pandey · 7/5/2023

Salman Khan Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan Movie) पर्दे पर कई सुपहिट फिल्में दे चुके हैं. वहीं फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ को सलमान की बेस्ट मूवीज में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान स्टारर फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का एक सीन फेमस टेलीविजन सीरीज ‘फ्रेंड्स’ से लिया गया है.

दरअसल अमेरिकी सिटकॉम सीरीज ‘फ्रेंड्स’ का पहला सीजन 1994 में रिलीज हुआ था. वहीं सीरीज का आखिरी सीजन 2004 में ऑन एयर किया गया था. ऐसे में ‘फ्रेंड्स’ को खत्म हुए दो दशकों से भी अधिक का समय हो गया है. मगर सीरीज का फैन बेस अभी भी कायम है. वहीं कई फिल्में भी ‘फ्रेंड्स’ से प्रेरणा लेती हैं. जिन्हें सलमान खान और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का नाम भी शामिल है.

2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फिल्म का क्लाईमेक्स पार्ट दिखाया गया है. जिस सीन में सलमान खान और अरशद वारसी सुष्मिता सेन को रोकने के लिए एयरपोर्ट जाते हैं. इस दौरान अरशद वारसी सुष्मिता को फोन करके प्लेन का इंजर खराब होने की गलत खबर देते हैं. जिसे सुनने के बाद सुष्मिता के पास बैठे अरबाज खान फौरन प्लेन से उतर जाते हैं.

सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ का ये सीन हुबहू अमेरिकी सिटकॉम ‘फ्रेंड्स’ से कॉपी किया गया है. ‘फ्रेंड्स’ के फिनाले एपिसोड में भी ऐसा ही एक सीन दिखाया गया है. जिसमें फोबे और रोस रशेल को पैरिस जाने से रोकने के लिए प्लेन खराब होने की गलत अफवाब उड़ा देते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full