Breaking: सलमान खान ने की कैंसर की जंग जीतने वाले 9 साल के फैन से मुलाकात, पूरा किया 5 साल पुराना वादा
Salman Khan: सलमान खान की दिलदारी से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है. दोस्तों की मदद करने से लेकर फैंस का दिल खुश करने के लिए दबंग खान कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वहीं वादा निभाने के मामले में भी सलमान खान सबसे आगे हैं. जिसका नमूना हाल ही में देखने को मिला है. जब Salman Khan [...]
Salman Khan: सलमान खान की दिलदारी से पूरा बॉलीवुड वाकिफ है. दोस्तों की मदद करने से लेकर फैंस का दिल खुश करने के लिए दबंग खान कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वहीं वादा निभाने के मामले में भी सलमान खान सबसे आगे हैं. जिसका नमूना हाल ही में देखने को मिला है. जब Salman Khan 5 साल पुराना प्रॉमिस पूरा करने के लिए कैंसर को मात देने वाले फैन से मिलने पहुंच गए हैं.
सलमान का वादा
सलमान खान ने अपने 9 साल के फैन जगनबीर से मुलाकात की है. दरअसल 2018 में सलमान और जगनबीर की पहली मुलाकात मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में हुई थी. जहां जगनबीर की ट्यूमर कीमोथेरेपी चल रही थी. उस दौरान सलमान ने जगनबीर से वादा किया था, कि जब वो कैंसर को हरा देंगे तो सलमान दोबारा उनसे मिलने जरुर आएंगे. सलमान के इस वादे ने नन्हे जगनबीर को कैंसर से लड़ने की हिम्मत दी थी. वहीं 9 राउंड की थेरेपी के बाद जगनबीर ने कैंसर को मात दे दी है. ऐसे में सलमान खान अपना वादा पूरा करने के लिए जगनबीर से मिलने पहुंच गए हैं.
फैंस ने की तारीफ
सलमान और जगनबीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें फैंस सलमान खान की दिलदारी के दीवाने हो गए हैं. ऐसे में कई फैन ने सलमान की तारीफ की है. इसी कड़ी में एक फैन ने लिखा कि, ये रील नहीं बल्कि रियल हीरो है. तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे. वहीं अन्य फैन ने लिखा, सलमान का दिल सोने का है.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था. जिसके बाद सलमान सनी देओल के साथ सफर 2 में गेस्ट रोल निभाते नजर आएंगे. वहीं करण जौहर की फिल्म द बुल में सलमान लीड रोल अदा करेंगे.