Breaking: बड़े पर्दे पर गदर मचाएगी सनी देओल और सलमान खान की जोड़ी, सालों बाद ‘सफर’ में साथ आएंगे दोनों स्टार्स
Sunny Deol: सनी देओल (Sunny Deol) ने पिछले साल फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. गदर 2 की कामयाबी के बाद फैंस सनी देओल की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बड़ी अपडेट सामने आई है. सनी देओल जल्दी ही फिल्म [...]
Sunny Deol: सनी देओल (Sunny Deol) ने पिछले साल फिल्म गदर 2 से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. गदर 2 की कामयाबी के बाद फैंस सनी देओल की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बड़ी अपडेट सामने आई है. सनी देओल जल्दी ही फिल्म सफर की शूटिंग शुरु करने वाले हैं और इस फिल्म में सनी के साथ सलमान खान भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.
दोनों में है गहरी दोस्ती
बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोस्ती निभाने के मामले में सलमान से बेहतर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं है. वहीं अब दबंग खान ने दोस्ती की खातिर सनी देओल की फिल्म के लिए भी हामी भर दी है. सनी देओल और सलमान खान एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. ऐसे में जहां सलमान ने गदर 2 की कामयाबी पर सनी देओल को बधाई दी थी. तो वहीं सनी देओल भी सलमान की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर भी दोनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करने की तैयारी कर रहे हैं.
सफर में साथ आएंगे दोनों कलाकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म सफर की शूटिंग शुरु करेंगे. वहीं इस फिल्म में सनी देओल के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे. फिल्म में सलमान का कैमियो देखने को मिलेगा. ऐसे में 12-13 जनवरी से मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरु होगी. वहीं खबरों की मानें तो सलमान जल्दी ही अपना कैमियो शूट करने के लिए सेट पर एंट्री करेंगे. हालांकि अभी तक सलमान की टीम या सफर के मेकर्स ने इसपर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. मगर फैंस इस खबर के कन्फर्मेंशन का इंतजार कर रहे हैं.
सनी देओल का वर्कफ्रंट
गदर 2 से कमबैक करने वाले सनी देओल जल्दी ही कई फिल्मों में नजर आएंगे. सफर के अलावा सनी देओल बाप और लाहौर 1947 जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाएंगे. वहीं खबरों की मानें तो सनी देओल, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण में भी हनुमान की भूमिका निभा सकते हैं.