Throwback: कॉल सेंटर में काम करती थी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, Salman Khan की हिरोइन बनकर हासिल किया स्टार्डम
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की दिलदारी से भला कौन वाकिफ नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स का करियर चमकाने के पीछे सलमान का ही हाथ है. ऐसा कहा जाता है कि, दबंग खान जिसके ऊपर हाथ रख देते हैं वो रातों रात स्टार बन जाता है. इसके कई उदाहरण हम पहले [...]
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की दिलदारी से भला कौन वाकिफ नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर्स का करियर चमकाने के पीछे सलमान का ही हाथ है. ऐसा कहा जाता है कि, दबंग खान जिसके ऊपर हाथ रख देते हैं वो रातों रात स्टार बन जाता है. इसके कई उदाहरण हम पहले भी देख चुके हैं. फिर चाहे वो फिल्म दबंग में रज्जो के रूप में सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू हो. या फिर अर्जुन कपूर को एक्टर बनने की एडवाइस. ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक सलमान ने कई बी-टाउन हसिनाओं को स्टार बनाया है. वहीं इस फेहरिस्त में एक बॉलीवुड अदाकारा का नाम ऐसा भी है. जिसे Salman Khan ने कॉल सेंटर ने निकाल कर हिरोइन बना दिया है. वहीं आज उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं.
कैटरीना कैफ की हमशक्ल
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन जरीन खान की. जी हां, जरीन और सलमान की जोड़ी फिल्म वीर में देखने को मिली थी. राजकुमारी के किरादर में जरीन की पहली झलक देखने के बाद सभी शॉक हो गए थे. जरीन की खूबसूरती ने लोगों को इस कदर अपना दीवाना बनाया कि, उनकी तुलना बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ से होने लगी थी. कोई लोग जरीन को कैटरीना की हमशक्ल तक बुलाने लगे थे.
कॉल सेंटर में करती थी जॉब
मगर क्या आप जानते हैं कि, स्टार बनने से पहले जरीन एक आम लड़की थीं. जो परिवार का पेट पालने के लिए मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थीं. जरीन का बचपन काफी मुश्किलों में गुजरा है. यहां तक कि घर में पैसे ना होने के कारण महज 12 साल की उम्र में जरीन को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी थी और तभी से घर का खर्च उठाने के लिए जरीन कॉल सेंटर में जॉब करने लगी थीं.
सलमान ने ऑफर की ‘वीर’
वैसे तो जरीन डॉक्टर बनना चाहती थीं. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इसीलिए तो जरीन की मुलाकात सलमान खान से हो गई. ये वही समय था जब कैटरीना ने सलमान का साथ छोड़कर रणबीर कपूर का हाथ थाम लिया था. ऐसे में कई लोगों का कहना था कि जरीन के अंदर सलमान को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ दिखती थीं. जिसके चलते उन्होंने 2010 में जरीन को अपनी फिल्म ‘वीर’ में लीड रोल निभाने के लिए कास्ट कर लिया.
बनी बोल्डनेस की क्वीन
फिल्म तो बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. मगर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करके जरीन खान हमेशा के लिए मशहूर हो गईं. हालांकि हैवी वेट के कारण जरीन को काफी ट्रोल भी होना पड़ा था. मगर जरीन ने वजन कम किया और धीरे-धीरे कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन गईं. वीर के बाद जरीन हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 जैसी कई फिल्मों में अपनी बोल्डनेस का जलवा बिखेरती नजर आई. वहीं सलमान खान की फिल्म रेडी में भी मैं करूं तो साला कैरेक्टर ढीला है गाने पर डांस करके जरीन ने काफी वाहवाही लूटी.
बड़े पर्दे से गायब हुई जरीन
हालांकि अब जरीन बड़े पर्दे से गायब हो चुकी हैं. कैटरीना से कम्पेयर करने के बावजूद जरीन को कोई खास फिल्म ऑफर नहीं हुई. अब उन्हें छोटे-मोटे रोल्स में देखा जाता है. मगर जरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग आज भी कम नहीं हुई है.