सलमान खान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस को मिलेगा A टू Z कंटेंट, जानिए क्या होगा खास इसमें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर फैंस को खास तोहफा दिया है। इस चैनल पर उन्हें सलमान की जिंदगी, फिल्मों, शूटिंग से जुड़े अपडेट्स और कई दिलचस्प चीजों की झलक मिल सकती है। जानिए, फैंस के लिए यहां क्या-क्या खास होने वाला है।

By ·

सलमान खान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस को मिलेगा A टू Z कंटेंट, जानिए क्या होगा खास

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। फिल्मों और टीवी पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब भाईजान ने डिजिटल दुनिया में भी नई शुरुआत की है। सलमान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘Being The Salman Khan’ लॉन्च किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस से वादा किया कि यहां A से Z तक सब कुछ मिलेगा।

सलमान खान ने खास अंदाज में किया चैनल का ऐलान

https://www.instagram.com/reel/DeRbvk_sUIU/?mdxt=dTEybXY4ZW1ybGw3

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नए यूट्यूब चैनल का लिंक शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं। मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” उनके इस ऐलान के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। अब दर्शकों को यह जानने का मौका मिलेगा कि सलमान अपने इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए किस तरह का कंटेंट पेश करने वाले हैं।

चैनल पर क्या होगा खास?

https://www.instagram.com/p/DeRVjEszI3d/?rpxt=MW16MjlkZWlpamUwaA==

सलमान के इस चैनल की सबसे दिलचस्प बात इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है। यहां अभिनेता दो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह एक्टिंग और पर्सनैलिटी कोच की भूमिका निभाते हैं, जबकि दूसरी तरफ स्टूडेंट बनकर अभिनय की बारीकियां सीखते दिखाई देते हैं। इन वीडियोज में बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और सलमान के सिग्नेचर अंदाज को मजेदार तरीके से पेश किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल पर शुरुआत में 10 शॉर्ट वीडियो अपलोड किए गए हैं। हालांकि, सलमान ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि भविष्य में किस तरह के वीडियो नियमित रूप से पोस्ट किए जाएंगे। ऐसे में फैंस को उनके नए कंटेंट का इंतजार रहेगा।

पहले से भी यूट्यूब पर मौजूद हैं सलमान

यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान यूट्यूब से जुड़े हैं। इससे पहले उनका ‘Salman Khan Films Music’ चैनल भी मौजूद था, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था। उस चैनल पर उनकी फिल्मों के गाने और म्यूजिक वीडियो उपलब्ध हैं। लेकिन ‘Being The Salman Khan’ के जरिए अभिनेता ने एक अलग तरह की शुरुआत की है।

फिलहाल सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे। ऐसे में उनका नया यूट्यूब चैनल फैंस के लिए उन्हें एक अलग अंदाज में जानने का नया मौका बन सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाईजान आगे अपने इस डिजिटल सफर में क्या नया लेकर आते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें