Exclusive: इन मुख्य कारणों की वजह से Shelved Out हुई सलमान खान और सूरज बड़जात्या की फिल्म: प्रेम की शादी’? जाने क्या थी वजह?

सलमान खान और सूरज बड़जात्या ‘प्रेम की शादी' के साथ अपने हिट बॉक्स ऑफिस जादू को फिर से बनाने के लिए तैयार थे। लेकिन, फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। Salman Khan Film being Shelved: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे. उनके प्रशंसक [..

By Shaikh Almina · 10/2/2024

सलमान खान और सूरज बड़जात्या ‘प्रेम की शादी’ के साथ अपने हिट बॉक्स ऑफिस जादू को फिर से बनाने के लिए तैयार थे। लेकिन, फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है।

Salman Khan Film being Shelved: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे. उनके प्रशंसक सूरज बड़जात्या के साथ प्रेम की शादी में उनके कोलेबोरेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने अपने करियर का सबसे बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं जिनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन..!, हम साथ साथ हैं और भी बहुत कुछ शामिल हैं। दोनों बॉक्स ऑफिस पर अपना हिट जादू फिर से चलाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी फिल्म शेल्व हो गई है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है!

क्या थी वजह?

पिछले साल, फिल्म निर्माता सूरज ने कन्फर्म की थी कि वह सलमान के साथ प्रेम की शादी का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्होंने अपने प्रतिष्ठित चरित्र के साथ फैंस को टीज भी किया था। फैंस बड़े पर्दे पर एक बार फिर प्रेम का जलवा देखने के लिए उत्साहित थे। लेकिन, ऐसा लग रहा है जैसे उनकी योजनाओं में रुकावट आ गई है। फिल्म इस साल फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन सलमान और सूरज ने इस फिल्म को क्विट कर दिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान और सूरज फिल्म के कई पहलुओं पर असहमत थे और उन्होंने फिल्म को बंद करने का फैसला किया।

सूरज स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने और वरुण धवन और रणवीर सिंह सहित यंग एक्टर्स को शामिल करने का मन बनाया हैं, जिन पर इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए विचार किया जा रहा है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान और सूरज ने 2015 में प्रेम रतन धन पायो में एक साथ काम किए थे, इस फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और अन्य ने भी मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। वर्क फ्रंट पर बार करें तो सलमान शाहरुख खान स्टेयरिंग टाइगर वर्सेस पठान में व्यस्त हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full