OMG! भारत-पाकिस्तान मैच ने करवाया सलमान खान और अर्जुन कपूर का पैचअप? जानें क्यों छिड़ी थी दोनों में कोल्ड वॉर
Salman Khan: क्रिकेट वर्ल्डकप के बीच ज्यादातर लोग भारत और पाकिस्तान के मैच का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जहां मैच को लेकर फैंस के बीच में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं मैच का असर बॉलीवुड की गलियों में भी दिखने लगा है. मैच के दौरान जहां [...]
Salman Khan: क्रिकेट वर्ल्डकप के बीच ज्यादातर लोग भारत और पाकिस्तान के मैच का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जहां मैच को लेकर फैंस के बीच में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं मैच का असर बॉलीवुड की गलियों में भी दिखने लगा है. मैच के दौरान जहां एक तरफ सलमान खान (Salman Khan) दर्शकों को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी भाई जान से गिले-शिकवे मिटाने शुरु कर दिए हैं.
मैच में सुनाई देगी टाइगर की दहाड़
सलमान खान अपनी मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान भारत पाकिस्तान के मैच में शिरकत करने वाले हैं. दरअसल 14 अक्टूबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत वर्सेज पाकिस्तान को रोमांचक मैच शुरु होगा. इस दौरान टाइगर 3 के लीड कलाकार सलमान खान और कैटरीना कैफ की एंट्री से मैच का मजा दोगुना हो जाएगा. जिसका खुलासा खुद भाई जान ने किया है.
खत्म हुई सलमान और अर्जुन की कोल्ड वॉर
बुधवार को सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसके जरिए सलमान ने खुलासा किया कि वो भारत पाकिस्तान के मैच में शिरकत करने वाले हैं. ऐसे में सलमान की पोस्ट आते ही अर्जुन कपूर ने फौरन इसे लाइक कर दिया. सलमान की पोस्ट पर अर्जुन का इंस्टेंट रिएक्शन देखने के बाद सभी हैरान हैं. ऐसे में फैंस दोनों के बीच की कोल्ड वॉर खत्म होने के भी कयास लगा रहे हैं.
क्यों शुरु हुई थी लड़ाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि, अर्जुन कपूर को एक्टर बनाने के पीछे सलमान खान का ही हाथ था. अर्जुन को एक्टिंग सिखाने से लेकर फिटनेस ट्रेनिंग देने तक भाई जान ने अर्जुन को पूरा सपोर्ट दिया था. इसी दौरान अर्जुन का दिल दबंग खान की बहन अर्पिता पर आ गया था. अर्जुन और अर्पिता ने काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट किया. मगर अर्जुन ने अर्पिता को धोखा देते हुए सलमान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरु कर दिया. जिसके चलते अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया. बेशक मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में काफी खुश हैं. मगर भाई का घर तोड़ने के लिए सलमान आज भी अर्जुन को माफ नहीं कर पाए हैं.
ये भी पढ़ें –