Salman Khan: करन अर्जुन के सेट पर शाहरुख और सलमान ने किया था ये भयानक प्रैंक, सेट पर मौजूद लोगों के उड़ गए थे होश

Salman Khan: शाहरुख खान और सलमान खान (Salman Khan) की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है. दोनों खानों की सालों पुरानी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर आज भी धमाका मचा देती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब शाहरुख खान की फिल्म पठान में टाइगर (सलमान खान) की एंट्री हुई थी. वहीं खबरों [...]

By Sakshi Pandey · 6/10/2023

Salman Khan: शाहरुख खान और सलमान खान (Salman Khan) की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है. दोनों खानों की सालों पुरानी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर आज भी धमाका मचा देती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब शाहरुख खान की फिल्म पठान में टाइगर (सलमान खान) की एंट्री हुई थी. वहीं खबरों की मानें तो सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 में भी पठान की धमाकेदार एंट्री देखने को मिलेगी.

हालांकि हम आज आपको सलमान और शाहरुख का सालों पुराना किस्सा सुनाने जा रहे हैं. ये बात है साल 1995 की. जब शाहरुख खान और सलमान खान की ब्लॉक बस्टर मूवी करन अर्जुन रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. वहीं इस फिल्म में दोनों खानों की जुगलबंदी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

मगर फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और शाहरुख को अचानक से मजाक सूझ गया और उन्होंने सभी के साथ एक प्रैंक करने का मन बनाया. मगर मजे की बात तो ये है इस प्रैंक ने ना सिर्फ सेट पर मौजूद लोगों बल्कि खुद सलमान खान के भी होश उड़ा दिए थे. जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

सलमान ने बताया कि शूट के बाद रात में सभी पार्टी कर रहे थे. तभी मेरे दिमाग में एक आइडिया आया और मैंने शाहरुख से कहा कि, मैं तुझसे लड़ने का नाटक करूंगा और फिर तुझे गोली मार दूंगा. शाहरुख भी इसके लिए फौरन राजी हो गए. पार्टी के दौरान मैंने शाहरुख को डांस करने के लिए बुलाया. मगर प्लान के अनुसार उन्होंने आने से मना कर दिया और हमारी लड़ाई हो गई. जिसके बाद मैंने शाहरुख पर गोली चला दी और वो वहीं गिर पड़ा.

सलमान के अनुसार, वो सीन देखने के बाद सभी हैरान हो गए. हालांकि मुझे और शाहरुख को पता था कि ये गोली नकली है. मगर इसके बाद सभी शाहरुख की तरफ दौड़ पड़े और शाहरुख को हिलाने लगे. मगर काफी हिलाने के बाद भी शाहरुख नहीं उठा. जिसके बाद मैं भी बहुत डर गया था. मैं अपनी बंदूक चेक करने लगा कि कहीं गोली असली तो नहीं थी. मगर इतने में शाहरुख के खर्राटों की आवाज ने सभी को चौंका दिया. दरअसल वो शूटिंग से थक कर वहीं पड़े-पड़े गहरी नींद में सो गया था. उसके खर्राटे सुनने के बाद हमारी जान में जान आई.

वहीं अब शाहरुख और सलमान आज भी इस किस्से को याद कर खूब हंसते हैं. हालांकि बीच में उनकी दोस्ती में दरार आ गई थी. मगर अब बॉलीवुड के दो खान फिर से एक हो गए हैं. वहीं फैंस दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी बेताब हैं.

ये भी पढ़ें – विलन से हीरो बने विनोद खन्ना ने दी थी अमिताभ को टक्कर, साधु बनकर छोड़ा देश, श्रीदेवी की वजह से मिला पुनर्जन्म

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full