Tiger 3 से पहले सलमान और कैटरीना ने दर्शकों से की खास अपील, कहा – फिल्म देखने के बाद क्लाइमेक्स को ना करें रिवील, जाने क्या है वजह

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग को महज एक दिन बचे हैं. रविवार की सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान और कैटरीना ने [...]

By Sakshi Pandey · 11/11/2023

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग को महज एक दिन बचे हैं. रविवार की सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान और कैटरीना ने फैंस से एक खास गुजारिश की है.

क्लाइमेक्स पर बनाएं सस्पेंस

टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के मन में क्लाइमेक्स को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने दर्शकों से क्लाइमेक्स रिवील ना करने की अपील की है. दोनों कलाकारों का मानना है कि, फिल्म देखने के बाद दूसरों से क्लाइमेक्स साझा करने पर फिल्म का सस्पेंस खत्म हो जाएगा. जिससे दूसरे लोग फिल्म का पूरा मजा नहीं उठा पाएंगे.

सलमान खान ने किया ट्वीट

टाइगर 3 देखने वाले दर्शकों से सलमान खान ने फिल्म के क्लाइमेक्स को रिवील ना करने की रिक्वेस्ट की है. शनिवार की सुबह ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए सलमान ने कहा, हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है और हम आप पर भरोसा करते हैं कि जब आप फिल्म देखेंगे तो इसे स्पॉयलर्स ने बचा कर रखेंगे. स्पॉयलर्स फिल्म देखने के अनुभव को बर्बाद कर सकते हैं. हमें आप पर पूरा भरोसा है कि आप वही करेंगे जो सही है. हम आशा करते हैं कि टाइगर 3 हमारी तरफ से आपके लिए दिवाली का बेहतरीन तोहफा होगा. फिल्म कल सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी.

कैटरीना ने शेयर की स्टोरी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करके फैंस से खास सिफारिश की है. कैटरीना ने पोस्ट करते हुए लिखा, टाइगर 3 की स्टोरी लाइन और सस्पेंस फिल्म के अनुभव को शानदार बनाते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि फिल्म के क्लाइमेक्स को उजागर ना करें. हमारी मेहनत की रक्षा करने की शक्ति आपके हाथ में है. जिससे लोगों को पूरा मनोरंजन मिल सके. धन्यवाद और शुभ दिवाली.

टाइगर 3

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टाइगर 3 रविवार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान भी पठान के रुप में कैमियो करते दिखाई देंगे. बता दें कि, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद टाइगर 3 YRF  स्पाई यूनिवर्स की पांचवी मूवी है.

ये भी पढ़ें –Tiger 3 के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ में कैटरीना कैफ का रिहर्सल video हुआ वायरल, टाइगर की जोया ने लगाए गाने की धुन पर ठुमके

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full