Exclusive: सलमान खान के साथ धर्मेंद्र ने लगाया ‘जमाल कुड्डू’ गाने पर ठुमका, बॉबी देओल के गिलास बैलेंसिंग डांस स्टेप को किया फॉलो, देखें Video
Jamal Kudu: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का सुपरहिट सॉन्ग जमाल कुड्डू (Jamal Kudu) तो आपको याद ही होगा. इसी गाने के साथ फिल्म में अबरार हर (बॉबी देओल) की एंट्री होती है. वहीं गाने में बॉबी देओल गिलास लेकर नाचते दिखाई देते हैं. बॉबी का ये डांस बैलेंसिंग स्टेप काफी मशहूर हुआ है. सोशल
Jamal Kudu: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का सुपरहिट सॉन्ग जमाल कुड्डू (Jamal Kudu) तो आपको याद ही होगा. इसी गाने के साथ फिल्म में अबरार हर (बॉबी देओल) की एंट्री होती है. वहीं गाने में बॉबी देओल गिलास लेकर नाचते दिखाई देते हैं. बॉबी का ये डांस बैलेंसिंग स्टेप काफी मशहूर हुआ है. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस स्टेप को फॉलो करने की कोशिश की है. वहीं इस फेहरिस्त में अब बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र और अभिनेता सलमान खान का नाम भी जुड़ चुका है.
सलमान के साथ थिरके धर्मेंद्र
बड़े पर्दे के वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र ने कलर्स टीवी के मशहूर शो बिग बॉस 17 में शिरकत की है. वहीं सलमान खान शो के होस्ट हैं. ऐसे में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें सलमान खान के साथ धर्मेंद्र, अरबाज खान और सोहेल खान जमाल कुड्डू पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी मौजूद हैं.
बॉबी का स्टेप दोहराया
प्रोमो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान और धर्मेंद्र हाथ में गिलास लेकर बॉबी देओल की तरह गिलास बैलेंसिंग स्टेप कर रहे हैं. वहीं दोनों सुपरस्टार्स को देखकर मंच पर मौजूद अरबाज, सोहेल और कृष्णा भी इस स्टेप को फॉलो करते नजर आ रहे हैं. वहीं डांस के दौरान सलमान मजाक में गिलास को गिरा देते हैं. मगर गिलास नीचे गिरने से पहले सलमान लपक कर उसे पकड़ लेते हैं. इस वायरल वीडियो में धर्मेंद्र भी गिलास लेकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र के हाथ में गिलास देखकर कृष्णा कहते हैं कि, “पंजाबियों के हाथ में खाली गिलास कौन देता है?”
वीकेंड का वार
बता दें कि, शो का ये प्रोमो बिग बॉस के अपकमिंग वीकेंड का है. वीकेंड के वार में धर्मेंद्र बतौर चीफ गेस्ट शो में पहुंचे हैं. वहीं सलमान खान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान ने भी शो में हिस्सा लिया है. शो का ये एपिसोड 31 दिसंबर रविवार को कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा.