Tiger 3: टाइगर 3 में ऐसे होगी सलमान खान की एंट्री, 10 मिनट के शानदार सीक्वेंस के बाद दिखेगी टाइगर की झलक
Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बड़े अर्से बाद टाइगर (Tiger 3) के रुप में बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में सलमान ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में सलमान की [...]
Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बड़े अर्से बाद टाइगर (Tiger 3) के रुप में बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों में सलमान ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में सलमान की एंट्री काफी शानदार थी. ऐसे में भला टाइगर 3 में सलमान कैसे पीछे रह जाते. खबरों की मानें तो सलमान की एंट्री से पहले लगभग 10 मिनट का जबरदस्त सीक्वेंस देखने को मिलेगा. जिसे देखने के बाद सभी के होश उड़ जाएंगे.
टाइगर 3 में सलमान की एंट्री
टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है. सलमान के एंट्री सीक्वेंस पर बात करते हुए मनीष शर्मा ने कहा, “सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में कई यादगार एंट्री सीन देखने को मिले हैं. ऐसे में टाइगर 3 के फैंस भी सलमान की यादगार एंट्री देखना चाहते हैं. इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में सलमान की एंट्री ने सभी के मन को झकझोर दिया था. ऐसे में जरुरी था कि सलमान अपने अंदाज में कुछ अलग करें. जिससे टाइगर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर सकेगा.”
फैंस को दिखेगी टाइगर की कूलनेस
मनीष शर्मा ने कहा कि, फिल्म में कई टैलेंटेड आइडियाज का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में टाइगर की एंट्री से 10 मिनट पहले दर्शकों को एक्शन, स्टंट और धमाकेदार सीन देखने को मिलेंगा. तभी टाइगर की एंट्री के साथ न्याय होगा. वहीं टाइगर की झलक से पहले एक्शन सीक्वेंस देखने के बाद फैंस को भी अहसास होगा कि टाइगर वास्तव में कितना कूल है.
याद है सलमान खान की एंट्री
निर्देशक मनीष शर्मा ने कहा कि, रविवार को ये देखना बेहद रोमांचक होगा कि टाइगर की एंट्री को ऑडियन्स का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. मुझे याद है कि, सिल्वर स्क्रीन पर जब सलमान खान की एंट्री होती है तो दर्शक कैसे दहाड़ते हुए लगातार सीटियां बजाते हैं. मैं उनके साथ मिलकर सेलिब्रेट करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं.
YRF स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म
टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल अदा कर रहे हैं. वहीं इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. बता दें कि टाइगर 3 YRF स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म बनने जा रही है. इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, पठान और वॉर जैसी फिल्मों को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर 3 फैंस को खुश करने में कितना कामयाब होती है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों को मिली बड़ी खुशखबरी, इन जगहों पर 24*7 चलेगी फिल्म, जाने अपडेट