Bigg Boss 16: सलमान ने प्रियंका चाहर के साथ काम करने की जताई इच्छा, बॉलीवुड में मिलेगी एंट्री!
Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में इस बार वीकेंड का वार काफी दिलचस्प और उलटफेर भरा रहा। शो में सलमान खान सीजन को होस्ट करते हैं और घरवालों को टाइम टाइम पर फटकार भी लगाते हैं। इतना ही नहीं सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी खूब करते हैं। उनके साथ प्रैंक करना उन्हें [...]
Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में इस बार वीकेंड का वार काफी दिलचस्प और उलटफेर भरा रहा। शो में सलमान खान सीजन को होस्ट करते हैं और घरवालों को टाइम टाइम पर फटकार भी लगाते हैं। इतना ही नहीं सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती भी खूब करते हैं। उनके साथ प्रैंक करना उन्हें छेड़ना सलमान भी बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह काफी एंजॉय भी करते हैं। इस बार वीकेंड का वार में सलमान प्रियंका चाहर के लिए कुछ ऐसा बोलेंगे जिससे प्रियंका खुशी से झूम उठेंगी। आपको बता दें सलमान ने वैसे तो कई बार प्रियंका को डांट लगाई है और प्रियंका के फैंस काफी नाराज़ हुए हैं। लेकिन इस बार प्रियंका के साथ साथ उनके फैंस भी खुश हो जायेंगे। इस बार सलमान ने प्रियंका के संग काम करने की इच्छा जताई है।
सिम्मी ग्रेवाल का सवाल सुन सलमान ने जताई इच्छा
बीते एपिसोड में दर्शकों ने देखा की को सिम्मी ग्रेवाल ने शो में एंट्री ली है। उन्होंने घरवालों से भी खूब बातें की । इस बार वीकेंड का वार में सिम्मी सलमान से बातों ही बातों में पूछेंगीं की वो (सलमान खान) फ्यूचर में किस कंटेस्टेंट के साथ काम करना पसंद करेंगे। इसे सलमान ने जवाब दिया की वो भविष्य में प्रियंका और साजिद खान के साथ काम करना पसन्द करेंगे। आपको बता दें की सलमान खान ने अबतक कई लोगों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स भी इसमें शामिल रहे हैं। हाल ही में शहनाज गिल को भी मौका दिया था। शहनाज गिल “किसी का भाई किसी की जान” फिल्म में नजर आने वाली हैं।
दर्शकों की पसंद प्रियंका चाहर चौधरी
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां से फेमस हुई प्रियंका चाहर बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है। वहां भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। शो में देखा गया है की प्रियंका अक्सर हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती हैं। शो में उनकी पोजिशन काफी स्ट्रॉन्ग है। आपको बता दें सोशल मीडिया पर भी जनता की जान प्रियंका काफी ट्रेंड में भी रहता है। गौरतलब है की फैंस के बढ़ते सपोर्ट से इस बार बिग बॉस 16 की विनर प्रियंका बन सकती हैं।