Salman Khan की ये हरकत Salim Khan को नहीं है पसंद, शो में किया खुलासा

Arbaaz Khan Show: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं। हाल ही में, उन्होंने अरबाज खान के शो ‘द इनविंसिबल' में आते ही कई खुलासे किए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे सलमान खान को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है [...]

By Team Khana Talkies · 7/2/2023

Arbaaz Khan Show: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी फिल्म सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम हैं। हाल ही में, उन्होंने अरबाज खान के शो ‘द इनविंसिबल’ में आते ही कई खुलासे किए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे सलमान खान को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उन्हें अपने बेटे की कौन-सी आदत नहीं पसंद है।

सलीम खान ने सलमान पर की बात

अरबाज खान ने अपने शो में पिता सलीम खान से तीनों बच्चों सलमान खान, अपने और सोहेल खान के करियर को लेकर उनका प्वाइंट ऑफ व्यू जाना। इसके साथ अरबाज खान ने पिता सलीम खान से ये भी पूछा कि क्या कभी उन्हें ये लगा था कि सलमान खान एक दिन इतना बड़ा स्टार बनेगा? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ”जब मैंने उसकी पहली फिल्म देखी थी, तो मुझे ये लगा था कि इसके अंदर स्टार क्वालिटी है। मगर इसके नेचर को मैं जानता था कि ये किसी चीज को सीरियस नहीं लेता है। मुझे ये यकीन था कि ये शत-प्रतिशत स्टार बनेगा, लेकिन अगर इसे कोई नुकसान भी पहुंचाएगा, तो वो खुद सलमान खान ही होगा।”

जल्द आने वाली है सलमान की फिल्म

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कई नए स्टार्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अब्दु रोजिक और शहनाज गिल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। तो आपको सलमान खान की फिल्म का टीजर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full