सरोज खान और सलमान खान के बीच हो गया था विवाद, लम्बे समय तक चला था मनमुटाव
सरोज खान बाॅलीवुड की जान-मानी कोरियोग्राफर मानी जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को अपने इशारों पर नचाया है। उन्होंने कई बड़े स्टार्स को कोरियोग्राफ किया है। लेकिन एक बार सरोज खान का सलमान खान के साथ विवाद हो गया था। यह विवाद काफी बढ़ गया था। जिसके कारण दोनों में का
सरोज खान बाॅलीवुड की जान-मानी कोरियोग्राफर मानी जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को अपने इशारों पर नचाया है। उन्होंने कई बड़े स्टार्स को कोरियोग्राफ किया है। लेकिन एक बार सरोज खान का सलमान खान के साथ विवाद हो गया था। यह विवाद काफी बढ़ गया था। जिसके कारण दोनों में काफी लंबे समय के लिए मन मुटाव भी हो गया था। आईये जानते है इस विवाद के बारे में।
सलमान हो गए थे गुस्सा
दरअसल सरोज खान फिल्म तेजाब से ही फेमस हो चुकी थी। सलमान की पहली फिल्म थी ‘बीवी हो तो ऐसी’ ये फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सरोज खान ने ही कोरियोग्राफी की थी। इस फिल्म से ही सलमान खान और सरोज खान की पहली मुलकात हुई थी। वहीं सलमान खान सरोज खान की दूसरी फिल्म की बात करे तो वह थी ‘अंदाज अपना अपना’ जिसमे सलमान खान और आमिर खान ने साथ में काम किया था।
फिल्म की शूटिंग करते समय सलमान खान के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने सरोज खान को खुली धमकी दे दी थी। दरअसल इस फिल्म में आमिर और सलमान के बीच इगो क्लैशिज हुआ करते थे क्योंकि दोनों को ही एक दूसरे के रोल पसंद थे। वहीं फिल्म में एक गाने के दौरान आमिर खान को स्टार्स वाले डांस स्टेप्स करवाए जा रहे थे तो वहीं सलमान खान के गले में केवल ढोलक लटका दी गई थी। जिसकी वजह से सलमान को इश्यू था कि आमिर खान को फिल्म में स्टार ट्रीटमेंट दिया जा रहा हैं लेकिन सलमान को नहीं। सलमान खान की उन दिनों कई फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गई थी जैसे, जाग्रति सुर्येवंशी निश्चय. जिसकी वजह से सलमान खान और अधिक गुस्सा हो गये थे।
सरोज खान इंटरव्यू में किया खुलासा
सरोज खान के द्वारा दिए गये एक इंटरव्यू के वीडियो के हवाले से, जिसमे सरोज खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि “वो (सलमान खान) मेरे पास आया और उसने मुझे गाली देते हुए खुली धमकी दी और कहा, जिस दिन बड़ा स्टार बन जाऊंगा, उस दिन तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा”सरोज खान ने आगे कहा कि “मैंने सलमान खान को कहा मैंने वाही किया है जो मुझे डायरेक्टर ने करने के लिए बोला है, अगर आपको बुरा लगा है तो आई ऍम वैरी सॉरी, आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे तो रोटी अल्लाह देता है तू नहीं” यह बात सलमान खान को बिलकुल भी पसंद नहीं आई और इसके बाद उन्होंने सरोज खान के साथ कभी काम नहीं किया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरोज ने सलमान खान से एक फेवर मांगा था।हफेवर ना काम था ना पैसों का दरअसल सरोज खान की जानकारी में लड़की थी जो हैंडीकैप थी वो लड़की सलमान की बहुत बड़ी फैन थी।
उस लड़की ने सरोज से एक इच्छा पूरी करने की मांग थी। वह सलमान खान से बात करना चाहती थी। सरोज खान ने सलमान की फ्रैंड को कॉल किया जो उस समय सलमान खान के साथ ही काम कर रही थी। उन्होंने सलमान खान से बात करने को कहा। सलमान खान को जब पता चला कि वो फोन मास्टर सरोज खान का है तो उन्होंने हाथ हिलाते हुए फोन पर बात करने से मना कर दिया। सरोज खान ने कहा कि मिथुन दा ने रिस्पोंश किया लेकिन सलमान ने नही। उस समय ये बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने यह बात मीडिया को बताते हुए कहा सलमान को हैलो बोलने में भी एटीट्यूड दिखाना है। इसके बाद ये दुश्मनी और भी गहरी हो गयी थी। हालांकि अब यह विवाद शांत हो गया है।