Salaar vs Dunki: प्रभास की सालार से डरे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, फिल्म डंकी की रिलीजिंग डेट होगी पोस्टपोन!
Salaar vs Dunki: शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Salaar vs Dunki) की रिलीजिंग का एलान किया था. फिल्म जवान की सफलता के बाद किंग खान डंकी के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले थे. मगर खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स ने रिलीजिंग डेट पोस्टपोन कर दी है. [...]
Salaar vs Dunki: शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Salaar vs Dunki) की रिलीजिंग का एलान किया था. फिल्म जवान की सफलता के बाद किंग खान डंकी के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले थे. मगर खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स ने रिलीजिंग डेट पोस्टपोन कर दी है. जिसकी वजह साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार को माना जा रहा है.
दरअसल राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली थी. वहीं प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सालार भी 22 दिसंबर को ही रिलीज होगी. ऐसे में दो बड़ी फिल्मों की टक्कर मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित होगा. जिसके चलते डंकी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी है. वहीं किंग खान के फैंस अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.
मेकर्स ने बनाया पोस्ट प्रोडक्शन का बहाना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डंकी के मेकर्स का कहना है कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम अभी पूरा नहीं हुआ है. वहीं 22 दिसंबर को फिल्म को कम्प्लीट करना मुश्किल है. जिसके कारण फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज नहीं किया जा सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है.
शाहरुख ने किया था फैंस से वादा
बता दें कि, फिल्म जवान की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान ने डंकी की रिलीजिंग डेट्स शेयर की थीं. इस दौरान शाहरुख ने फैंस से वादा किया था कि, हमने 26 जनवरी को फिल्म पठान के साथ शुरुआत की थी. जन्माष्ट्मी पर जवान रिलीज हुई और अब क्रिसमस या न्यू ईयर पर फिल्म डंकी रिलीज होगी. मगर अब फिल्म की रिलीजिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
फैंस को है सालार का इंतजार
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म सालार की बात करें तो, फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हसन और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल अदा कर रहे हैं. हालांकि सालार को 28 सितंबर पर रिलीज किया जाना था. मगर कुछ वजहों से सालार की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं मेकर्स ने फिल्म में प्रभास का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है. जिसमें प्रभास खून में लतपथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में प्रभास के फैंस उनकी फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – LEO: 15 साल बाद मिले थालापति विजय और तृशा कृष्णन, जानें दोनों की केमिस्ट्री क्यों है इतनी स्पेशल