Breaking: प्रभास की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, लुंगी लहराते हुए हुई ‘राजा साब’ की एंट्री
Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा चुकी है. ऐसे में सालार का भूत अभी फैंस के सर से उतरा भी नहीं था कि प्रभास की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसमें बाहुबली फेम प्रभास का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. [...]
Raja Saab: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा चुकी है. ऐसे में सालार का भूत अभी फैंस के सर से उतरा भी नहीं था कि प्रभास की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसमें बाहुबली फेम प्रभास का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. प्रभास की इस फिल्म का नाम राजा साब (Raja Saab) है.
राजा साब का फर्स्ट लुक
बाहुबली के बाद प्रभास की किस्मत का सिक्का एक बार फिर से चमक रहा है. 2023 के आखिर में सालार जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने के बाद अब प्रभास राजा साब बनकर बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं. वहीं मेकर्स ने फिल्म में प्रभास का फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है. जिसमें वो लुंगी पहने दिखाई दे रहे हैं. हवा में लुंगी लहराते हुए प्रभास की फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फिल्म में प्रभास की पहली झलक देखने के बाद दर्शकों की भी खुशी का ठुकाना नहीं है.
प्रभास ने शेयर किया पोस्टर
बाहुबली फेम प्रभास ने खुद अपनी अपकमिंग फिल्म राजा साब का पोस्टर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में प्रभास ने लिखा, इस त्योहार सीजन में ये लीजिए द राजा साब की पहली झलक. आप सभी को शुभकामनाएं. प्रभास की पोस्ट पर फैंस भी ढेर सारे दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं.
राजा साब फिल्म
प्रभास स्टारर फिल्म राजा साब का निर्देशन मारुति कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म को तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी भाषा में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में प्रभास के अलावा माल्विका मोहन, निद्धी अग्रवाल और ऋद्धि अग्रवाल लीड रोल निभाएंगी.