Saba Pataudi: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने एक्टिंग को मारी लात, जानें भाभी करीना कपूर के साथ है कैसा रिश्ता

Saba Pataudi: पटोदी के नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सबा पटौदी (Saba Pataudi) मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन हैं. वहीं सैफ की बेगम करीना कपूर खान भी सबा की भाभी लगती हैं. हालांकि फिल्म स्टार्स के परिवार से होने के बवाजूद सबा ने एक्टिंग को अपना करियर [...

By Sakshi Pandey · 21/10/2023

Saba Pataudi: पटोदी के नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखने वाली सबा पटौदी (Saba Pataudi) मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन हैं. वहीं सैफ की बेगम करीना कपूर खान भी सबा की भाभी लगती हैं. हालांकि फिल्म स्टार्स के परिवार से होने के बवाजूद सबा ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया. सबा ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है. वहीं सबा ने करीना कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग भी शेयर की है.

सबा पटौदी ने क्यों ठुकराई एक्टिंग

बेशक सबा पटौदी रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. मगर उनके भाई सैफ अली खान, बहन सोहा अली खान और मां शर्मिला टौगोर ने एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है. इसके बावजूद सबा ने एक्टिंग की बजाए फोटोग्राफी को अपना करियर बना लिया. इस बारे में बात करते हुए सबा कहती हैं कि, “ये एक ऐसा रास्ता था. जिसपर मैं कभी नहीं चलना चाहती थी. क्योंकि मुझे अंदर से पता था कि मेरे अंदर एक्टिंग का टैलेंट नहीं है. इसलिए मैंने कभी कोशिश भी नहीं की. मैं काफी शर्मीले स्वाभाव की हूं. जिसकी वजह से मैंने फिल्मों की दुनिया से दूर रहना ही बेहतर समझा. सबा के अनुसार, बेशक मैंने फिल्मों से दूरी बना रखी है. मगर मैं सिंगिंग, डांसिंग और फिल्में देखना काफी पसंद करती हूं.”

करीना के साथ रिश्ते पर की बात

सबा पटौदी ने भाभी करीना कपूर खान के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की है. आमतौर पर जहां ननंद और भाभी के रिश्तों में कई कड़वाहटें देखने को मिलती हैं. तो वहीं सबा और करीना की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. इस बारे में बात करते हुए सबा कहती हैं कि, “हाल ही में सोहा के जन्मदिन पर बेबो (करीना) ने उसे ढेर सारी शुभकामनाए दीं. तभी मुझे किसी का मैसेज आया कि, आप बुरा मत मानना और उदास मन होना. आपका और सोहा को कोई मुकाबला नहीं है. मुझे ये तुलना समझ नहीं आई. मैं और सोहा पूरी तरह से अलग हैं. तो बेबो ने उसके लिए उन शब्दों का इस्तेमाल किया. इसमें क्या गलत है. मैं तो खुश हूं कि सोहा के जन्मदिन पर अकेले उसकी फोटो लगाने की बजाए बेबो ने फैमिली फोटो का चुनाव किया. जिसमें मैं सबसे आगे थी.”

ये भी पढ़ें – परिणीति और राघव की शादी का नया वीडियो आया सामने, सूफी नाइट में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ ठुमके लगाती दिखी परिणीति

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full