Throwback! कैमरे के सामने छलका सैफ अली खान का दर्द, कहा- पहली पत्नी अमृता ने बच्चों से मिलने पर लगा दी थी पाबंदी

Saif Ali Khan: पटौती के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है. हालांकि फिल्मी पर्दे के ज्यादा सैफ अपनी पर्सनल निजी जिंदगी को लेकर सूर्खियों में रहते हैं. अमृता सिंह से लव मैरिज करने से लेकर 13 साल बाद तलाक और इटेलियन मॉडल रोजा क

By Sakshi Pandey · 5/10/2023

Saif Ali Khan: पटौती के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है. हालांकि फिल्मी पर्दे के ज्यादा सैफ अपनी पर्सनल निजी जिंदगी को लेकर सूर्खियों में रहते हैं. अमृता सिंह से लव मैरिज करने से लेकर 13 साल बाद तलाक और इटेलियन मॉडल रोजा कैटोलोना को डेट करने तक सैफ की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है. जिसके बाद सैफ ने 2012 में करीना कपूर के साथ दूसरी शादी रचा ली.

हालांकि सैफ और अमृता की लव स्टोरी आज भी बी-टाउन में याद की जाती है. अमृता सैफ से 10 साल बड़ी थीं. वहीं अमृता से इश्क लड़ाने के चक्कर में सैफ को उनकी पहली फिल्म की शूटिंग से ही आउट कर दिया गया था. जिसके बाद सैफ ने अमृता से निकाह कर लिया. वहीं सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं. शादी के महज 13 साल बाद सैफ का दिल रोजा कैटोलोना पर आ गया. जिसके चलते सैफ और अमृता का तलाक हो गया. मगर तलाक के बाद अमृता ने सैफ को बच्चों से भी नहीं मिलने दिया. जिसका खुलासा खुद सैफ ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.

इस दौरान सैफ ने बताया कि, वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. जब मुझे लगातार याद दिलाया जाता था कि मैं कितना बुरा पति हूं और कितना घटिया पिता हूं. मैंने पर्स में इब्राहिम की तस्वीर रखी थी. मैं अपनी बेटी सारा को याद करके रो पड़ता था. मगर मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता था और ना ही मेरे बच्चे कभी मेरे पास आते थे. वो बुरा था और अमृता भी ये बात जानती है.

सैफ ने आगे कहा कि, अमृता अक्सर काम के सिलसिले में बाहर चली जाती थी. मेरे बच्चे रिश्तेदारों और नौकरों के बीच में बड़े हुए हैं. मगर उसे ऐसा करने की जरुरत क्या थी. जब मैं अपने परिवार का साथ देने के लिए तैयार था. हर वक्त किसी को ये याद दिलाना कि आप कितने बेकार और नाकाम हो. ताने मारना, बेज्जती करना और यहां तक कि मां और बहन को गालियां देना सही नहीं होता है.

सैफ ने बताया कि, मुझसे अलग होने के लिए अमृता ने 5 करोड़ रुपयों की मांग की थी. उस समय मैं आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और मेरे पास इतने पैसे नहीं थे. मैंने उससे वादा किया कि मैं थोड़े समय बाद आपको ये रकम दे दूंगा. मैंने स्टेज शो, फिल्म और एड से जो भी पैसे कमाए थे. वो मैंने अपने बच्चों को दे दिए थे. मेरे पास और पैसे नहीं थे.

हालांकि अब सैफ अली खान का बेटी सारा और बेटे इब्राहिम के साथ काफी अच्छा कनेक्शन है. सारा और इब्राहिम अक्सर सैफ से मिलने उनके घर जाते हैं. वहीं सैफ करीना के साथ अपनी शादी शुदा जिंदगी में भी बहुत खुश हैं. सैफ और करीना के दोनों बच्चे तैमूर और जहांगीर भी सारा और इब्राहिम के साथ बेहतर बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

ये भी पढ़ें – जब ऐश्वर्या राय ने किया था बॉलीवुड का पर्दाफाश, कहा – सबके सब केकड़े हैं…

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full