साई पल्लवी ने बताया कलाई पर बंधी रुद्राक्ष की माला का राज, 'रामायण' की सीता ने सुनाया भावुक किस्सा!

'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी इन दिनों अपनी कलाई पर बंधी रुद्राक्ष की माला को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की खास वजह बताते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा भावुक किस्सा साझा किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया है।

By ·

साई पल्लवी की कलाई पर बंधी रुद्राक्ष माला का क्या है राज?

साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में माता सीता का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा कलाई पर हमेशा नजर आने वाली रुद्राक्ष की माला को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फैंस अक्सर उनके हाथ में इस माला को देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक बेहद खास और भावुक कहानी छिपी है?

दादाजी से मिला था खास तोहफा

दरअसल, साई पल्लवी ने हाल ही में 'Behindwoods' को दिए एक इंटरव्यू में अपनी रुद्राक्ष माला से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि यह माला उनके पास सीधे नहीं आई थी। उनका एक कजिन तमिलनाडु के त्रिची स्थित श्रीरंगम के प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर से इसे लेकर आया था। बाद में उनके दादाजी ने उस माला को अपने पास लिया और साई पल्लवी को दे दिया। इस तरह यह माला उनके लिए परिवार की एक बेहद खास निशानी बन गई।

https://x.com/RDBalaji/status/2123028248917602308?a=Ns3I6KDo-Jk2P05fyS8&s=19

परीक्षा से पहले करती थीं प्रार्थना

एक्ट्रेस ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के दौरान इस माला से उनका खास जुड़ाव हो गया था। जब भी उनकी परीक्षा होती थी, वह उससे एक रात पहले रुद्राक्ष की माला हाथ में लेकर प्रार्थना करती थीं। साई ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें लगता था कि इस वजह से वह परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाती थीं। गौरतलब है कि उन्होंने जॉर्जिया की त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की है और भारत में FMGE परीक्षा भी पास की थी।

अब शूटिंग पर भी पहनकर जाती हैं माला

https://x.com/harshithtweetz/status/2123645183200051679?a=pyAN3oINDUwYoByLlJQ&s=19

साई पल्लवी ने बताया कि शुरुआत में परीक्षा से पहले प्रार्थना करने की यह आदत धीरे-धीरे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई। अब वह शूटिंग पर जाते समय भी इस माला को पहनती हैं। यही वजह है कि यह उनके लिए महज धार्मिक आभूषण नहीं, बल्कि दादाजी के प्यार और आशीर्वाद की अनमोल निशानी है।

सीता के किरदार से भी जुड़ी है आस्था

'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने के दौरान भी साई पल्लवी ने प्रार्थना और मेडिटेशन का सहारा लिया। उनके लिए यह किरदार सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि आस्था और समर्पण का अनुभव भी रहा।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें