OMG 2: सद्गुरु ने किया अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का रिव्यू, फिल्म देखने के बाद ऐसा था सद्गुरु का रिएक्शन

OMG 2: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ मॉय गॉड 2’ (OMG 2) को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. हालांकि जहां रिलीजिंग से पहले फिल्म सेंसर बोर्ड के साथ विवादों में घिर गई थी. तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के साथ ‘OMG 2’ की टक्कर होने वाली है. ऐसे में अक्षय [...]

By ·

OMG 2: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ मॉय गॉड 2’ (OMG 2) को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. हालांकि जहां रिलीजिंग से पहले फिल्म सेंसर बोर्ड के साथ विवादों में घिर गई थी. तो वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के साथ ‘OMG 2’ की टक्कर होने वाली है. ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की पहली स्क्रीनिंग सद्गुरु के लिए की है. वहीं सदगुरु ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है.

दरअसल अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ देखने के बाद सद्गुरु काफी इंप्रेस हैं. उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई है. ऐसे में ‘OMG 2’ का पहला रिव्यू शेयर करते हुए सद्गुरु ने लिखा कि, “नमस्कारम @अक्षयकुमार. ईशा योग केंद्र में आपका आना और ‘ओह माय गॉड -2’ दिखाना अद्भुत है. यदि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में शिक्षित करना सबसे आवश्यक है. अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को पूरी तरह से सूचना होने के बजाय अपने शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने के लिए सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करे. -SG #OMG 2”

इसके साथ ही सद्गुरु ने एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वो अपने आश्रम ईशा योग केंद्र में अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं. सद्गुरु के रिव्यू ने अक्षय कुमार की फिल्म को बूस्ट दे दिया है. ऐसे में लोगों ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखानी शुरु कर दी है.

वहीं सद्गुरु के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा कि, “नमस्कारम सद्गुरु. ईशा योगा सेंटर आना मेरे लिए सम्मान की बात है. ये मेरा अब तक का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस था. OMG 2 देखने और आपके सुझाव के लिए शुक्रिया. आपने हमारे काम को पसंद किया और सराहा वो मेरे और पूरी टीम के लिए काफी बड़ी बात है.”

बता दें कि, बॉक्स ऑफिस की दोनों मच अवेटेड फिल्म ‘OMG 2’ और ‘गदर 2’ 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी. ऐसे में जहां एक तरफ दर्शकों को अक्षय कुमार के रूप में भगवान शिव के दूत से मिलने का मौका मिलेगा. तो वहीं दूसरी तरफ तारा सिंह एक बार फिर से पाकिस्तान को सब सिखाते नजर आएंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, दोनों दिग्गज कलाकारों में कौन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होता है.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें