Happy Birthday Sachin Tendulkar: सचिन के वो 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग असंभव
सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल, 2024 (बुधवार) को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए. उनका सबसे मशहूर रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाना है. लेकिन 100 शतक के अलावा हम आपको सचिन तेंदुलकर के ऐसे पा
सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल, 2024 (बुधवार) को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए. उनका सबसे मशहूर रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाना है. लेकिन 100 शतक के अलावा हम आपको सचिन तेंदुलकर के ऐसे पांच रिकॉर्ड बताएंगे, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव है.
He Is A True Gentleman Of The Game. Over His Career Of 24 Years, He Has Not Been Involved In Any Controversy. His Humbleness, Hard-Work, Dedication, Commitment Makes Him A Perfect Role Model For The Youth.
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 24, 2024
"Happy Birthday Sachin Tendulkar"@sachin_rt ❤️pic.twitter.com/3pKtPffigf
1. सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच
सचिन तेंदुलकर सबसे ज़्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं. मौजूदा वक़्त में टेस्ट क्रिकेट इतना ज़्यादा नहीं खेला जाता है. ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी 100 टेस्ट ही खेल तो उसे बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है. हालांकि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने अब तक 187 टेस्ट मैच खेल लिए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.
2. सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन
सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34,357 रन बनाए. वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बैटर हैं. सचिन का यह रिकॉर्ड टूट पाना लगभग नामुमकिन है. मौजूदा वक़्त में सिर्फ विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 25,000 हज़ार अंतर्राष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
On his 51st birthday, sit back and enjoy some Sachin Tendulkar goodness! ⭐️ pic.twitter.com/nMRpzEBK5X
— cricket.com.au (@cricketcomau) April 24, 2024
3. अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा मैच
सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने अपने करियर में 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले. मौजूदा वक़्त में सिर्फ विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने 500 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों का आंकड़ा पार किया है.
4. सबसे ज़्यादा चौके
सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा चौके लागने वाले बल्लेबाज़ हैं. तेंदुलकर ने 664 मैचों की 782 पारियों में बैटिंग करते हुए 4076+ चौके लगाए. लिस्ट में दूसरा नाम कुमार संगाकार का है, जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 3015 चौके लगाए.
Happy birthday to God of Cricket, Sachin Tendulkar Sir ❤️🎂 pic.twitter.com/btEamZSS3o
— Abhishek (@vicharabhio) April 23, 2024
5. सबसे ज़्यादा 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज़्यादा 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर बनाया है. दिग्गज तेंदुलकर ने 264 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल रहे.