Saba Ali Khan ने भतीजे तैमूर अली खान की शेयर की क्यूट तस्वीर, पेड़ पर लटके दिखे नन्हे नवाब

Saba Ali Khan Share Taimur Pic: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमली संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने [...]

By Team Khana Talkies · 28/1/2023

Saba Ali Khan Share Taimur Pic: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैमली संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने भतीजे तैमूर अली खान की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है।

सबा ने शेयर की तैमूर की क्यूट तस्वीर

दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमूर की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में तैमूर ग्रे स्वेशर्ट और ब्लू जींस में काफी क्यूट लग रहे हैं। पेड़ पर लटके हुए नन्हे नवाब कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा, ”लव यू”

फिल्मी दुनिया से दूर हैं सबा

बता दें कि सबा अली खान एक्ट्रेस शर्मिला टैगौर और क्रिकेटर मंसूर अली खान की बेटी हैं। सैफ और सबा की एक और बहन हैं, जो एक एक्ट्रेस हैं, उनका सोहा अली खान है। सबा ने अपनी फैमली की तरह अपना करियर फिल्मों में नहीं बनाया। उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर चुना था। हालांकि, सबा ने कभी शादी नहीं की और वह अभी तक अकेली हैं। वहीं उनकी बहन सोहा अली खान की बात करें, तो उन्होंने एक्टर कुणाल खेमू संग शादी रचाई है और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full