CSK vs KKR: ‘आज माही भाई साथ थे’, जीत के बाद भावुक हुए CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, धोनी को लेकर कही बड़ी बात

CSK vs KKR: सीएसके ने केकेआर के खिलाफ जीत के साथ दुबारा जीत की पटरी पर वापसी की है. उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर मेहमान टीम को 7 विकेटों से पराजित कर दिया. इस मैच की अगर बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक साधारण स्कोर पर सिमट गई. [...]

By Shaikh Almina · 9/4/2024

CSK vs KKR: सीएसके ने केकेआर के खिलाफ जीत के साथ दुबारा जीत की पटरी पर वापसी की है. उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर मेहमान टीम को 7 विकेटों से पराजित कर दिया. इस मैच की अगर बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक साधारण स्कोर पर सिमट गई. इसका श्रेय सीएसके के गेंदबाजों को दिया जाता है. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. उन्होंने पोस्ट मैच शो में क्या कहा आइए जानते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर कही ये बात

आईपीएल 2024 में 8 अप्रैल को मैच नंबर 22 खेला गया. इसके तहत सीएसके और केकेआर की टक्कर हुई थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाकर सिमट गई थी. वहीं चेन्नई की टीम ने 14 गेंदें रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 गेंदों की बेहतरीन पारी खेली. आखिरी कुछ गेंदों के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भी क्रीज पर आना पड़ा था. जीत के बाद इंटरव्यू के दौरान ऋतुराज ने कहा,

मेरे लिए थोड़ी यादें ताजा हो गई . मेरे पहले आईपीएल अर्धशतक भी ऐसी ही स्थिति थी. माही भाई मेरे साथ थे और हमने मैच खत्म किया था. विकेट थोड़ा पेचीदा था, हम टीम पर दबाव नहीं डालना चाहते थे.

टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया ये बयान

पिछले कुछ मुकाबलों में मिली हार के बाद सीएसके की टीम टूर्नामेंट में पिछड़ती हुई नजर आने लगी थी. हालाकि केकेआर के खिलाफ बड़ी जीत ने उन्हें दुबारा टॉप 4 में एंट्री दिला दी. इस मैच में उनकी ओर से कुछ कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. पहले गेंदबाजी के दौरान रविन्द्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 3- 3 विकेट चटकाकर विरोधी टीम को बैकफुट पर ला दिया.

बाद में ऋतुराज गायकवाड़ ने मुश्किल पिच पर बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. जीत के बाद उन्होंने कहा,

यह 150 160 वाला विकेट था. इस टीम के रहते मुझे किसी को भी कुछ भी बताने की जरूरत नहीं पड़ती. T20 में कभी कभी अपनी पारी को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा सा भाग्य की जरूरत होती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full